आगरालीक्स…आगरा में 6 जनवरी तक कड़ाके की ठंड के आसार. आज भी पूरे दिन नहीं निकली धूप. स्कूल बंद रहेंगे. गलनभरी सर्दी से गिरा दिन का तापमान…
आगरा में गलनभरी सर्दी ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी है. दो दिन से बादल भी छाए हुए हैं और ठंडी हवाएं भी चल रही हैं. इससे ठंड और ज्यादा बढ़ गई है. बढ़ती ठंड को देखते हुए यूपी सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों में 12वीं क्लास तक के स्कूलों की छुट्टी पांच जनवरी तक बढ़ा दी है.
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गा तो वहीं न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार 6 जनवरी तक कड़ाके की ठंड के आसार हैं. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी.
आगरा सहित पूरे यूपी में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है. दो दिन से कई जिलों में बारिश भी हुई है. गलनभरी सर्दी के बीच सीएम योगी की तरफ से स्कूली बच्चों के लिए राहत की खबर आई है. आदेशों के तहत यूपी में सभी स्कूल 5 जनवरी तक बंद रहेंगे. यह आदेश आईसीएसई, सीबीएसई और यूपी बोर्डसहित सभी मान्यता प्राप्त सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों पर लागू है. सीएम ने स्पष्ट किया है कि बच्चों क सेहत से कोई समझौता नहीं किा जाएगा और आदेश का उल्लंधन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.