आगरालीक्स…आगरा में धूप ने दी राहत लेकिन गलन बरकरार. घने कोहरे के आसार. जानें कितना रहा तापमान
आगरा में इस समय कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. गलनभरी सर्दी को लेकर प्रदेश सरकार ने सभी स्कूलों में छुट्टी के आदेश दिए हुए हैं. सुबह और रात के समय गलन अधिक होने के कारण लोग अलाव और रैन बसेरों का सहारा ले रहे हैं. घरों भी लोग जल्द ही कैद हो रहे हैं. रात के समय कोहरे का प्रभाव भी आगरा में देखा जा रहा है. हालांकि मंगलवार को दोपहर में धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली है.
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में घना कोहरा छा सकता है और आने वाले सप्ताह में भी सर्दी से राहत मिलने के आसार कम हैं.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 30/12/25) 21.1
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 30/12/25) 9.3
Departure from Normal(oC) 3.0