आगरालीक्स…आगरा में मौसम का अनोखा खेल. दिन में मई—जून जैसी धूप और गर्मी तो वहीं रात को ठंडक..चिकित्सक बोले—बीमारी बढ़ाने वाला मौसम
आगरा में मौसम का अनोखा खेल देखने को मिल रहा है. दिन में धूप इतनी तेज पड़ रही है कि मानों मई और जून का महीना चल रहा है. वहीं रात के समय मौसम ठंडा होने लगा है. हाल ये है कि दोपहर को अभी भी घरों व आफिसों में एसी और कूलर चल रहे हैं. वहीं रात को चादर ओढ़कर सोना पड़ रहा है. आज बुधवार को भी मौसम का यही हाल देखने को मिला.
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा. रात का तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 07/10/26) 36.5
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 07/10/26) 24.0
Departure from Normal(oC) 2.0