आगरालीक्स…आगरा में उमसभरी गर्मी ने फिर किया बेचैन, तेज धूप ने किया पसीना—पसीना शरीर. तापमान फिर से बढ़ा…जानिए बारिश पर क्या है मौसम विभाग का पूर्वानुमान
आगरा में गर्मी ने एक बार फिर से लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. पिछले तीन दिन से बारिश नहीं हुई है जिसके कारण उमस एक बार फिर से बढ़ी है. वहीं सुबह से ही निकल रही चमकीली धूप ने और गर्मी बढ़ाई है. मंगलवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा. चमकीली और तेज धूप निकली जिसमें एक पल भी ठहरने पर शरीर पसीना—पसीना हो रहा था. इसका असर तापमान पर पड़ा है.मंगलवार केा आगरा का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में हल्की बारिश के आसार हैं. बादल तो छा सकते हैं लेकिन बारिश की संभावना बहुत कम है.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 22/07/25) 36.7
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 22/07/25) 26.6
Departure from Normal(oC) -0.1