आगरालीक्स…आगरा में बारिश के बाद उमस और गर्मी बढ़ी. ताजमहल पर महिला पर्यटक हुई बेहोश. पूरे दिन लोग रहे बेहाल. मौसम विभाग ने कहा—होगी बारिश
आगरा में मंगलवार को हुई बारिश के बाद से उमस बढ़ गई है. आज बुधवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा और धूप निकली. धूप भी काफी तेज थी और उमस भी अधिक थी. ऐसे में पूरा दिन लोग गर्मी से बेहाल रहे. इधर ताजमहल पर में एक महिला पर्यटक की तबीयत गर्मी के कारण बिगड़ गई. महिला पर्यटक ताजमहल पर गश खाकर गिर गई. वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने महिला को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया. तुरंत उपचार मिलने से महिला की सेहत में सुधार हो गया. महिला पर्यटक पश्चिम बंगाल से आगरा ताजमहल देखने के लिए आई थी.मौसम विभाग के अनुसार बुधवार केा आगरा का अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में तीन दिन बारिश के आसार हैं. कल गुरुवार को बारिश हो सकती है.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 03/06/26) 38.3
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 03/06/26) 26.1
Departure from Normal(oC) -1.1