आगरालीक्स…आगरा में बादल छाए लेकिन बारिश नहीं हुई, हवा न चलने उमस बढ़ी. इस दिन अच्छी बारिश के असार. जानें पूर्वानुमान
आगरा में बारिश न होने और हवाएं न चलने से उमस बढ़ गई है. दिन हो या फिर रात उमसभरी गर्मी ने बेहाल कर दिया है. पसीना रुकने का नाम नहीं ले रहा है. बुधवार को सुबह से ही बादलों का डेरा आगरा के आसमान में लगा रहा लेकिन बारिश नहीं हुई. कहीं—कहीं बूंदाबांदी जरूरी हुई. तापमान सामान्य बना हुआ है. बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा. आईएमडी के अनुसार गुरुवार को आसमान साफ हो सकता है. धूप निकल सकती है और गर्मी सहनी पड़ सकती है लेकिन इसके बाद बारिश के आसार बन रहे हैं. हरियाली तीज वाले दिन अच्छी बारिश के संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं. इससे तापमान में भी कमी आएगी.Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 23/07/25) 32.4
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 23/07/25) 27.4
Departure from Normal(oC) 0.7