आगरालीक्स…(8 January 2022 Agra News) आगरा में बारिश ने किया दिन और रात के तापमान में सिर्फ दो डिग्री सेल्सियस का अंतर. कल इतनी देर हो सकती है बारिश
बारिश ने मौसम बदला
आगरा में बारिश ने तापमान को पूरी तरहसे बदल दिया है. दिन का तापमान और रात के तापमान में सिर्फ दो डिग्री का अंतर रह गया है. दिन में जहां सर्दी का अहसास होता है तो वहीं रात को बादल छाने के बाद हल्की ठंड ही महसूस हो रही है. शनिवार को भी सुबह चार बजे से बादलों की तेज गड़गहड़ाहट के साथ बारिश शुरू हो गई. इसके बाद शुरू हुई बारिश सुबह करीब 11 बजे तक हुई. हालांकि इसके बाद मौसम साफ हो गया और हल्की धूप भी निकली. शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 5 डिग्री कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 8 डिग्री अधिक रहा.

रविवार को भी होगी बारिश
इधर मौसम विभाग ने रविवार को भी आगरा में बारिश का अलर्ट बताया है. रविवार अलसुबह से ही बारिश हो सकती है. इसके अलावा पूरे दिन बादल छाए रहेंगे.