आगरालीक्स ….आगरा में हल्का कोहरा छाया है, जानें आज कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में गुरुवार सुबह से ही हल्का कोहरा छाया हुआ है। शीतलहर चलने से सर्दी कम नहीं हो रही है, सुबह का तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिन में धूप निकल सकती है लेकिन सर्दी से राहत नहीं मिलेगी।
30 जनवरी तक छाएगा कोहरा
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में अभी 30 जनवरी तक कोहरा छाएगा, सुबह के साथ ही दोपहर का तापमान बढ़ेगा।
आईएमडी का पूर्वानुमान
25-Jan 8.0 18.0 Dense or Very Dense Fog with cold day conditions
26-Jan 7.0 18.0 Moderate Fog
27-Jan 7.0 19.0 Shallow Fog
28-Jan 7.0 19.0 Shallow Fog
29-Jan 7.0 20.0 Fog or Mist
30-Jan 7.0 20.0 Fog or Mist