Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra Weather Update: There is no relief from the heat, all the records are being broken#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra Weather Update: There is no relief from the heat, all the records are being broken#agranews

217

आगरालीक्स…(1 July 2021 Agra News) आगरा में आसमान से बरस रहे अंगारे. गुरुवार को टूटे सारे रिकॉर्ड. अगले एक सप्ताह चलेंगी गर्म हवाएं. पढ़िए—किस दिन से मिलेगी राहत…

गर्मी से लोगों के साथ पशु पक्षी भी बेहाल
आगरा में इस समय गर्मी बेहिसाब पड़ रही है. आए दिन गर्मी रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रही है. आम आदमी के साथ—साथ पशु पक्षी भी भीषण गर्मी के कारण परेशान हैं. सुबह सात बजे से ही चिलचिलाती धूप निकलना शुरू हो जाती है. हाल ये है कि सुबह 10 बजे से धूप में एक पल भी खड़ा होना बर्दाश्त नहीं होता है. जरा सी ही देर में पसीने से पूरा शरीर तरबतर हो जा रहा है. दोपहर 12 बजे से तो ऐसा लगता है जैसे आसमान से अंगारे बरस रहे हों. लोग सिर्फ जरूरी काम से ही घर से बाहर निकल रहे हैं. सुबह अपने आफिस या काम से जाने वाले लोग जल्द निकल रहे हैं. दोपहर के समय घरों व आफिसों में ही लोग कैद रहना मुनासिब समझ रहे हैं.

गुरुवार को इतना रहा शहर का तापमान
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक 42.2 दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से रिकॉर्ड 6 डिग्री अधिक यानी 32.2 दर्ज किया गया. रात के तापमान में हो रही बढ़ोतरी के कारण भी लोगों को रात के समय में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है. कूलर और पंखों ने तो काम करना ही बंद कर दिया है. ये गर्म हवाएं फेंक रहे हैं.

गर्म हवाओं से हीट स्ट्रोक का खतरा
शहर में इस समय दोपहर को गर्म हवाएं चल रही हैं. मौसम विभाग ने अंदेशा जताया है कि आने वाले एक सप्ताह तक गर्म हवाएं चलेंगी. तापमान में भी बढ़ोतरी जारी रहेगी. वहीं गर्म हवाओं के कारण हीट स्ट्रोक का खतरा भी अ​धिक है. चिकित्सकों ने इस मौसम में लोगों को सावधानी बरतने और खानपान का विशेष ध्यान रखने को कहा है.

10 जुलाई से मिल सकती है राहत
भीषण गर्मी की मार झेल रहे आगरावासियों को 10 जुलाई के बाद से गर्मी से राहत मिल सकती है. मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 10 जुलाई से शहर में बारिश का क्रम शुरू हो सकता है. हालांकि मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस बार शहर में बारिश औसत या औसत से कम ही होगी.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather News: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 24 घंटे में 5.1 एमएम बारिश, जानें आज...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News papers review 22nd July 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा का 22 जुलाई का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ नेट...

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

error: Content is protected !!