आगरालीक्स…आगरा में बारिश के चांस बहुत कम, भीषण उमसभरी गर्मी के लिए रहें तैयार. 38 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है इस सप्ताह तापमान
आगरा में बारिश ने होने से एक बार फिर उमसभरी गर्मी बढ़ गई है. इस मानसूनी सीजन में सिर्फ बीते बुधवार को ही पूरे दिन जो बारिश हुई है वहीं हुई है. इसके बाद तो कुछ एकाध बारिश हुई है जो कि कुछ ही मिनटों के लिए. मौसम विभाग ने भी आगरा में बारिश के आसार इस सप्ताह कम जाए हैं. बादल छा सकते हैं लेकिन बारिश मुश्किल है. इसका असर तापमान पर भी होगा. आने वाले सप्ताह में भीषण उमसभरी गर्मी के बीच तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार बारिश न होने से उमसभरी गर्मी हो सकत हैं.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 11/07/26) 35.8
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 11/07/26) 25.8
Departure from Normal(oC) -1.9