आगरालीक्स…आगरा में बिजली और गरज के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना. मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट. इस दिन हो सकती है भारी बारिश. जानें पूर्वानुमान
आगरा में मौसम विभाग ने बिजली और गरज के साथ तेज हवाओं के चलने की संभावना जताई है. इसके लिए विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार आज शाम को या कल तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके अलावा पूरा सप्ताह बारिश की भी संभावना है. 8 अक्टूबर को तेज बारिश हो सकती है.
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल सकत है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 02/10/25) 33.4
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 02/10/25) 24.8
Departure from Normal(oC) 1.4