आगरालीक्स…(10 June 2021 Agra News) गर्मी से तप रहे आगरा को कल से मिल सकती है बड़ी राहत. आने वाले एक सप्ताह तक मौसम में परिवर्तन. ये रहेगा तापमान..जानिए मौसम का अपडेट
गर्मी से लोगों में बेचैनी
आगरा इस समय भीषण गर्मी से तप रहा है. तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया है. रात का तापमान यानी न्यूनतम तापमान भी 33 डिग्री तक पहुंच गया है. हाल ये है कि आगरा इस समय प्रदेश में सबसे गर्म शहर बना हुआ है. भीषण गर्मी के कारण लोग बेहाल हैं. लोगों में बेचैनी हो रही है. गर्मी के कारण न तो दिन में आराम मिल रहा है और न ही रात को चैन. लोग गर्मी से परेशान हो रहे हैं. सुबह से ही तेज सूरज की किरणें लोगों को झुलसाना शुरू कर देती हैं. हाल ये है कि दोपहर के समय तो एक पल भी धूप में खड़ा होना मुनासिब नहीं हो रहा. दिन में लोग बाहर निकलने से बच रहे हैं. केवल वही लोग बाहर निकल रहे हैं जिन्हें जरूरी काम से जाना है.
कल से बारिश की संभावना, मिलेगी राहत
गर्मी से तप रहे आगरा को कल से राहत मिलने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक सप्ताह तक आगरा में प्री मानसून की बारिश की संभावना जताई जा रही है. तापमान में भी कमी आएगी लेकिन रात का तापमान अधिक होने से उमस बनी रहेगी , जो कि गर्मी से परेशान लोगों को परेशान करती रहेगी, लेकिन हवाएं चलने और बादल छाने के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है. ऐसे में आगरा वासियों को आने वाले एक सप्ताह तक राहत मिल सकती है.
आने वाले दिनों में ये रहेगा तापमान
| 11-Jun | 30.0 | 42.0 | Generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers | |
| 12-Jun | 30.0 | 40.0 | Generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers | |
| 13-Jun | 30.0 | 39.0 | Generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers | |
| 14-Jun | 30.0 | 38.0 | Generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers | |
| 15-Jun | 29.0 | 38.0 | Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm | |
| 16-Jun | 29.0 | 38.0 | Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm |