Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Agra will now become the city of Bougainvillea, Huge exhibition of bougainvillea held for the first time in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra will now become the city of Bougainvillea, Huge exhibition of bougainvillea held for the first time in Agra…#agranews

192

आगरालीक्स….(6 December 2021 Agra News) आगरा अब बनेगा बोगनविलिया शहर. शहर में सौन्दर्य को बढ़ाने के लिए पहली बार बोगनविलिया की विशाल प्रदर्शनी लगाई गई…देखें फोटोज

हॉर्टिकल्चर क्लब ने लगाई विशाल प्रदर्शन
आगरा में बढते वायु प्रदूषण एवं धूल को कम करने तथा सौन्दर्य को बढ़ाने हेतु आगरा हॉर्टिकल्चर क्लब द्वारा आगरा में पहली बार बोगनविलिया की विशाल प्रदर्शनी का आयोजन कर्नल कन्ट्री ग्रीन्स में 5 दिसम्बर, 2021 को सुबह 09:30 बजे किया गया। इसका उद्घाटन देश के सुप्रसिध्द व वनस्पति वैज्ञानिक डॉ. एस.सी.शर्मा, पूर्व निदेशक (CSIR – NBRI, Lucknow) ने किया। इस प्रदर्शनी के सूत्रधार डॉ मुकूल पांडया ने अपने निजी बगीचे से 200 से ज्यादा अधिक प्रकार के Varigated/Mixed and Multicolour के बोगन विलिया का प्रदर्शन भी किया। इसी के साथ कई प्रकार की गुलदाउदी का भी प्रदर्शन किया गया।

300 वर्ष पहले पौधा ब्राजील से लाया गया भारत
डॉ एस.सी शर्मा ने बोगनविलिया के पूर्ण इतिहास पर प्रकाश डाला कि किस तरह यह पौधा लगभग 300 वर्ष पूर्व ब्राजील से भारत लाया गया और यहाँ कैसे इस पौधे पर विकास करते हुये इसके कई रूप एवं प्रजातियां विकसित की गई। उन्होने कहा यह पौधा आगरा की जलवायु के अनुरूप है एवं यहां इसकी उपस्थिति से जलवायु में प्रदुषण एवं धूल रोकने में तथा सौन्दर्गीकरण में मदद मिलेगी। डॉ एस.सी. शर्मा ने गुलदाउदी के विषय में भी चर्चा करते हुए इसके फूल के विभिन्न लाभों का वर्णन करते हुए कहा कि अब तो इस के अर्क की ग्रीन टी तक उपलब्ध है।

पत्तियों के अर्क से बनाई जाती हैं दवाएं
डॉ वरूण सरकार ने बोगनविलिया के औषधिक पहलू पर प्रकाश डालते हुये कहा कि इसकी पत्तियों के अर्क से गर्भनिरोधक एवं मधुमेय रोधक दवाईया बनायी जाती रही हैं। डॉ. सुशील चन्द्र गुप्ता, अध्यक्ष एसोसियेशन ऑफ प्रोग्रेसिव स्कूलस ऑफ आगरा ने बोगनविलिया को आगरा की जलवायु हेतु अत्यधिक अनुरूप बताया और यह प्रस्ताव
दिया कि स्कूली छात्रों द्वारा एवं आगरा हॉर्टिकलर कल्ब द्वारा वृहद वृक्षारोपण किया जाये क्योंकि इसको देखभाल एवं पानी की बहुत कम आवश्यकता होती है तथा पशु भी इसे नुकसान नहीं पहुचाते हैं। डॉ रंजना बंसल एवं क्लब की अध्यक्षा लवली कथुरिया ने इसका समर्थन एवं व्यक्तिगत योगदान करने का संकल्प व्यक्त किया। डेजी गुजराल एवं रेनुका भगत ने कुछ दुलर्भ किस्म की बोगनविलिया की प्रजातिया जैसे जुलु क्वीन, स्वीट हार्ट, सुन्दर नारंगी, बी जकारियाना, बी. ग्लाबरा जैसे मजबूत बोगनविलिया प्रजातियों को आगरा शहर में लगाने का प्रस्ताव दिया।

प्रदर्शनी की सराहना की
डॉ मुकुल पंड्या द्वारा सजाई गई प्रदर्शनी का आगरा के कई गणमान्य नागरिकों ने अवलोकन किया एवं सराहना की। यह प्रदर्शनी अगले 7 दिनों तक सुबह 09:30 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक स्कूली बच्चों के लिए खुली रहेगी ताकि बच्चों का ज्ञानवर्धन हो सके। इस प्रदर्शनी में कई प्रतिभागीयों ने अपने बहुत पुराने एवं सुन्दर बोगनविलिया कलैक्शन का डिस्पले किया। बागवानी के लिए अपने अमूल्य योगदान हेतू आगरा के प्रसिध्द बागवानी विशेषज्ञ श्री कमलजीत सिंह एवं डॉ. एस. सी. शर्मा को लावइव टाइम पुस्कार से श्रीमती लवली कथुरिया एवं डॉ रंजना बंसल ने सम्मानित किया।

निर्णायक मंडल में शामिल डॉ. मानसी रे, डॉ. रंजना बंसल एवं श्रीमती ललिता कंजरू ने बोगनविलिया एवं गुलदावदी में निम्नलिखित पुरूस्कार प्रदान किये। गुलदावदी पुरूस्कार श्रीमती रेनू भगत को प्रथम श्रीमती विभा गुप्ता एवं श्रीमती कंचन अहुजा को द्वितीय एव श्रीमती देवयानी को तृतीय एवं बोगनविलिया पुरूस्कार श्रीमती कंचन अहुजा को प्रथम, श्रीमती डेज़ी गुजराल को द्वितीय श्री वैभव गुप्ता को तृतीय मिला। आगरा के कई गणमान्य नागरिको ने इस प्रदर्शनी में हिस्सा लिया एवं प्रदर्शनी का आन्नद उठाया। इन गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति उल्लेखनीय है  डॉ. सुशील चन्द गुप्ता, श्री राजीव वासन, सविता जैन, सुनील मनचन्दा, कर्नल अपूर्व त्यागी, फादर जॉन फरेरा, गोपाल तलान श्री सुनील गोयल, श्रीमी रेणूका, श्रीमती दिपिका त्यागी आदि। धन्यवाद प्रस्ताव डॉ रंजना बंसल ने दिया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

आगरा

Obituaries of Agra on 4th June 2025

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra Live News: Hariyali Teej festival was held at Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple.#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हिंडोले पर विराजे ठाकुरजी, झोंटा देने भक्तों की लगी होड़....

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Women vandalized a liquor shop in Agra, setting fire to liquor crates…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महिलाओं ने देशी शराब ठेके पर की तोड़फोड़. शराब पेटियों...

error: Content is protected !!