आगरालीक्स …आगरा की इवेंट मैनेजमेंट कंपनी की महिला कर्मचारी ने लखनऊ में होटल में दुष्कर्म का लगाया आरोप, 25 दिन तक होटल में बंधक बनाकर रखा।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा की रहने वाली महिला इवेंट मैनेजमेंट का काम करती है। इवेंट मैनेजमेंट के काम के दौरान उसकी मुलाकात जयपुर में युवती से हुई, उसने महिला को अपने प्रेमी से मिलवाया और लखनऊ में गेस्ट हाउस में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी कर झांसा दिया। जून में मेहिला अपनी बेटी के साथ चिनहट लखनऊ पहुंच गई।
25 दिन तक होटल में बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप
महिला का आरोप है कि वह चिनहट लखनऊ पहुंची, वहां उसे एक होटल में ठहराया, 25 दिन तक युवती के प्रेमी ने बंधक बनाकर रखा और दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो भी बना लिए। आरोप है कि उसे देह व्यापार करने के लिए मजबूर किया, विरोध पर महिला की बेटी छीन ली, उसे पीटा, मंगलवार को पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। वहीं, इस मामले के आरोपी का कहना है कि महिला अपनी मर्जी से होटल में ठहरी थी, रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ। महिला खुद ही अपनी बेटी को छोड़कर चली गई थी।