Tuesday , 20 October 2026
Home agraleaks Agra: Worship different forms of mother for success in Navratri #agranews
agraleaksअध्यात्मआगराटॉप न्यूज़यूपी न्यूजसिटी लाइव

Agra: Worship different forms of mother for success in Navratri #agranews

297

आगरालीक्स (10th October 2021 Agra News)… मां के अलग—अलग स्वरूप की करें पूजा. निश्चित ही मिलेगी सफलता.

नवरात्रि का पावन पर्व हर कार्य को करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। देवी मां की आराधना का फल बहुत जल्द प्राप्त होता है और कार्यों की सिद्धि प्राप्त करने का भी यह सबसे उत्तम समय होता है। नवरात्रि के दौरान देवी के नौं स्वरुपों की अर्चना कर उनसे अलग-अलग वरदान पाया जा सकता है। इस दौरान किए गए कार्यों में निश्चित ही सफलता मिलती है। पंडित हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि इस दौरान यदि कुछ खास उपाय किए जाएं तो वे बहुत ही जल्द असर दिखाते हैं। व्यक्ति को अत्यधिक लाभ प्राप्त होते हैं।

पंडित हृदय रंजन शर्मा

आर्थिक तंगी से परेशान लोग
पंडित हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि जो लोग आर्थिक तंगी से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो उन्हें नवरात्रि के दिन कमल के फूल पर बैठी हुई मां लक्ष्मी की फोटो घर लाएं और नवरात्रि से प्रतिदिन उनकी पूजा करें। इससे आपके घर में धन-धान्य की वृद्धि होगी।

बेहतर नौकरी और प्रमोशन के लिए ये करें
यदि आप बेहतर नौकरी और प्रमोशन चाहते हैं तो आप नवरात्रि के दिनों में से किसी भी दिन 3 पानी वाले नारियल खरिदकर घर लाएं उसके बाद उन्हें नवरात्र के आखिरी दो दिनों यानि अष्टमी एवं नवमी के दिन देवी मां के मंदिर में चढ़ा दें।

इस उपाय को करने से नौकरी में आ रही रुकावटें दूर होंगी

नवरात्रि के दिनों में सोना या चांदी का एक सिक्का लाकर देवी मां के चरणों में रखें व उसका पूजन कर देवी मां से प्रार्थना करें।

उसके बाद नवरात्रि के आखिरी दिन सिक्के को गुलाबी रेशमी कपड़े में बांधकर तिजोरी व रुपये रखने की जगह रख दें। इससे जल्द ही धन में वृद्धि होगी। इस उपाय को करने से आप जल्द ही मालामाल बन सकते हैं।

अपना घर बनाने के लिए
अगर आप प्रापर्टी हासिल करना चाहते हैं व अपने मकान का सपना देख रहे हैं तो नवरात्रि पर आप मिट्टी का बना हुआ एक घर खरीद कर लाएं। अब इसे देवी मां के पूजन स्थान के पास रख दें। अब रोजाना नौ दिनों तक मां की आराधना के बाद घर पर सिंदूर का टीका लगाएं। ऐसा करने से जल्द ही आपकी इच्छा पूरी होगी।

कलावा खरीदना माना जात है शुभ
नवरा​ित्र के समय कलावा खरीदना बहुत ही अच्छा माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार कलावा यानी मौली में तीन देवताओं का वास होता हैं। इसलिए इसे खरीदने और अष्टमी के दिन कन्याओं के हाथों में बांधने से देवी मां प्रसन्न होती हैं। इससे आपके बिगड़े हुए काम बन जाएंगे।

अगर बीमार हैं तो करें ये उपाय
अगर आप या घर का कोई अन्य सदस्य काफी बीमार रहता है तो उन्हें नवरात्रि पर घर में मिट्टी व कांसे का दीपक लाना चाहिए। अब इस दीपक में गाय का घी डालकर रात को सोते समय अपने सिरहाने जलाकर सोना चाहिए। ध्यान रहें कि दीपक में इतना घी हो कि वो कम से कम एक घंटे जल सके। ऐसा करने से आपके आस-पास मौजूद नकारात्मक शक्तियां हट जाएंगी।

अगर आप शत्रुओं से बचना चाहते हैं तो नवरात्र पर लाल सिंदूर लाएं और इसे रोजाना मां दुर्गा को अर्पण करें। अब हर रोज उस सिंदूर से अपने माथे पर तिलक लगाएं। ऐसा करने से लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे और शत्रु भी मित्र बन जाएंगे। नवरात्रि के दिनों में नौ दिन में से किसी भी एक दिन हनुमान जी को पान का बीड़ा अर्पित करें।

सुबह—शाम जलाएं दीपक
अगर अखंड दीपक नहीं जला पा रहे हैं तो सुबह शाम घी या तेल का दीप जलाना न भूलें। दीपक में चार लौंग डाल दें। पांच प्रकार के सूखे मेवे लाल चुनरी में रखकर माता रानी को अर्पित करें। देवी मंदिर में लाल रंग की ध्वजा(पताका, परचम, झंडा) किसी भी दिन जाकर चढ़ाएंं
देवी मां को ताजे पान के पत्ते पर सुपारी और सिक्के रखकर समर्पित करे मां दुर्गा को 7 इलायची और मिश्री का भोग लगाएं। मखाने के साथ सिक्के मिलाकर देवी को अर्पित करें और फिर उसे गरीबों में बांट दें। छोटी कन्याओं को छोटे-छोटे पर्स में दक्षिणा रखकर लाल रंग के किसी भी गिफ्ट के साथ भेंट करें।

शुभ सामग्री खरीदें और पूजा करें
नवरात्रि के दौरान अपने घर में सोना या चांदी की कोई भी शुभ सामग्री (स्वास्तिक, ॐ, श्री, हाथी, कलश,दीपक, गरूड़ घंटी, पात्र, कमल, श्रीयंत्र,आचमनी, मुकुट, त्रिशूल) खरीदें और देवी दुर्गा के चरणों में रखें और इसकी पूजा करें। फिर नवरात्र के अंतिम दिन उस सामग्री को गुलाबी रेशमी कपड़े में बांधकर तिजोरी व रुपए रखने की जगह रख दें। इससे आश्चर्यजनक रूप से धन में वृद्धि होगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

अध्यात्म

Rashifal Tuesday, 20th October 2026

आगरालीक्स…मंगलवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से भरा रह...

आगरा

Agra News: A grand Dandia Night was held in Sector-6, Awas Vikas, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डांडिया नाइट में झूमे लोग. आवास विकास सेक्टर-6 में हुआ...

आगरा

Agra News: Body of 4-year-old girl, who had gone missing from a Devi pandal, found in a well…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में देवी पंडाल से गायब हुई 4 साल की बच्ची का...

आगरा

Agra News: Several episodes were poignantly staged during the Shri Manakameshwar Ramlila in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की श्री मनःकामेश्वर रामलीला में हनुमान-सुग्रीव मिलन, बाली वध, लंका दहन...

error: Content is protected !!