आगरालीक्स… आगरा में दोबारा से बाढ़ की आहट को देखते हुए मेहताब बाग एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है। आज का यमुना के जलस्तर का ताजा अपडेट जारी।

आगरा में यमुना खतरे के निशान से नीचे बह रही है, इसी बीच हथिनी कुंड से पानी छोड़ा गया है। इससे यमुना का जलस्तर बढ़ने लगा है, दिल्ली में यमुना में पानी बढ़ गया है। इससे आशंका है कि आगरा में भी यमुना का जलस्तर बढ़ेगा और बाढ़ भी आ सकती है। इसे देखते हुए मेहताब बाग एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया या है। ताज व्यू प्वाइंट स्मारक भी बंद है।
494.3 फीट पर यमुना
प्रशासन द्वारा मंगलवार सुबह यमुना के जलस्तर का अपडेट जारी किया गया। आगरा में सुबह आठ बजे यमुना का जलस्तर 494.3 फीट रिकॉर्ड किया गया। जबकि आगरा में यमुना का जलस्तर 499.2 फीट तक पहुंच चुका है, खतरे का निशान 495 फीट पर है।