आगरालीक्स ….आगरा में अभी यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। यमुना में खतरे का निशान 495 फीट पर है। जिला प्रशासन ने जारी किया ताजा अपडेट।

आगरा में यमुना के जलस्तर में गिरावट आने के बाद दोबारा से पानी बढ़ने लगा है। रविवार को सुबह आठ बजे यमुना का जलस्तर 496.1 फीट है, जबकि खतरे का निशान 495 फीट पर है। 15 दिन से यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। यमुना का जलस्तर अधिकतम 499.2 फीट तक पहुंच चुका है।
गोकुल बैराज से आगरा के लिए छोड़ा जा रहा एक लाख क्यूसके पानी
गोकुल बैराज से आगरा के लिए पानी छोड़ा जाता है। अब एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा जा रहा है। अधिकतम 1.44 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा चुका है बीच में 60 हजार क्यूसेक तक डिस्चार्ज पहुंच गया था अब यह बढ़ने लगा है।