आगरालीक्स ……आगरा में खतरे के निशान से दो फीट ऊपर पहुंची यमुना, जिला प्रशासन ने जारी किया ताजा अपडेट।

आगरा में यमुना दोबारा से उफान मारने लगी है। गुरुवार सुबह आठ बजे यमुना का जलस्तर 497 फीट पर पहुंच गया, जबकि खतरे का निशान 495 फीट पर है। दोबारा से यमुना में जलस्तर बढ़ने लगा है। इससे पहले यमुना का जलस्तर 499.3 फीट तक पहुंच गया था।
48 घंटे से लगातार बढ़ रहा जलस्तर
यमुना का जलस्तर 495 फीट के नीचे पहुंच गया था लेकिन पिछले 48 घंटे से जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसके साथ ही गौकुल बैराज से छोड़ा जा रहा पानी में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। अब 1.11 लाख क्यूसेक पानी गौकुल बैराज से आगरा के लिए छोड़ा जा रहा है। इसी तरह से गौकुल बैराज से पानी छोड़ा गया तो जलस्तर बढ़ता रहेगा।