आगरालीक्स …..आगरा में यमुना दोबारा खतरे के निशान के पार पहुंची, 12 घंटे में करीब एक फीट बढ़ा यमुा का जलस्तर, गौकुल बैराज से छोड़ा जा रहा ज्यादा पानी।

आगरा में तीन दिन बाद यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है। बुधवार सुबह आठ बजे यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर 495.6 फीट पर पहुंच गया। आगरा में यमुना में खतरे का निशान 495 फीट पर है। आगरा में यमुना का जलस्तर 499.2 फीट तक पहुंच गया था, इसके बाद यमुना के जलस्तर में लगातार कमी होती गई। यमुना का जलस्तर मंगलवार सुबह 494.2 फीट तक पहुंच गया। जबकि आगरा में खतरे का निशान 495 फीट पर है। सुबह 10 बजे के बाद से यमुना का जलस्तर बढ़ने लगा है।
करीब एक फीट बढ़ा जलस्तर
मंगलवार को ही आठ घंटे में यमुना का जलस्तर करीब आधा फीट बढ़ गया। शाम छह बजे आगरा में यमुना का जलस्तर 494.7 फीट तक पहुंच गया, इसके साथ ही गौकुल बैराज से आगरा के लिए छोड़ा जा रहा पानी भी बढ़ गया है। अब एक लाख से अधिक क्यूसेक पानी आगरा के लिए छोड़ा जा रहा है। यमुना का जलस्तर 495.6 फीट पहुंच गया है।