Saturday , 6 December 2025
Home आगरा Agra Youth Congress protest against the arrest of Omvir Yadav#agranews
आगरापॉलिटिक्स

Agra Youth Congress protest against the arrest of Omvir Yadav#agranews

आगरालीक्स…(7 September 2021 Agra News) आगरा में यूथ कांग्रेस ने कहा—तुरंत रिहा किए जाएं ओमवीर यादव. प्रदेशभर में चलाया जाएगा सरकार के खिलाफ आंदोलन

ओमवीर यादव की गिरफ्तारी होने पर कलक्ट्रेट पहुंचे ज्ञापन देने
आज यूथ कांग्रेस आगरा ने प्रदेश सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार द्वारा किसान हितेषी उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव की गिरफ्तारी उसकी तानाशाही दिखाती है. मंगलवार को इसके विरोध में शहर अध्यक्ष दीपक शर्मा व जिला अध्यक्ष हेमंत चाहर के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी कार्यालय पर राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया. यूथ कांग्रेस ने मांग की है कि जिस तरीके से ओमवीर यादव को किसानों के समर्थन में प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार करके जेल भेजा गया, साथ ही जेल के अंदर प्रताड़ना दी जा रही है तत्काल राज्यपाल को संज्ञान लेना चाहिए और ऐसी किसान विरोधी सरकार को तुरंत बर्खास्त करना चाहिए.

जल्द से जल्द रिहा करने की मांग
साथ ही यूथ कांग्रेस मांग करती है ओमवीर यादव को जल्द से जल्द रिहा किया जाए अन्यथा यूथ कांग्रेस तब तक प्रदेश भर में आंदोलन करती रहेगी. प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का ज्ञापन लेने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय में कोई नहीं आया. उसके बाद यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय की गैलरी मैं धरने पर बैठ गए. उसके कुछ समय बाद ज्ञापन लेने एसीएम सेकंड अमरेश कुमार बिंद यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का ज्ञापन लेने आए और आश्वासन दिया कि माननीय राज्यपाल के पास ज्ञापन की कॉपी भेज दी जाएगी जिसके बाद यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर से उठ गए. ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कोऑर्डिनेटर दीपक दीक्षित, लोकेश यादव, विकास निवेश ,यतेंद्र पाठक, पवन यादव ,लालू यादव आदि शामिल रहे.

Related Articles

आगरा

Agra News: A new viewpoint has been created in Agra for tourists. See the stunning 360-degree view of Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पर्यटकों के लिए बना नया व्यू प्वाइंट. 360 डिग्री एंगल...

आगरा

Agra News: Satyaprakash Gupta (Guddu) became the divisional minister of Mathur Vaishya Mandaliya Parishad…#agranews

आगरालीक्स….माथुर वैश्य मंडलीय परिषद के मंडलीय मंत्री बने सत्यप्रकाश गुप्ता (गुड्डू). अचल...

आगरा

Agra News: Dr. Yogesh Singhal became the President of Sikandra-Bodla Doctors Association…#agranews

आगरालीक्स….आगरा में सिकंदरा—बोदला डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष बने डॉ. योगेश सिंघल. नई...

आगरा

Agra News: Warm clothes, sarees, kurtis and many other items were available at cheap prices for the needy people…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जरूरतमंद लोगों के लिए सस्ते दामों में गर्म कपड़े, साड़ियां,...

error: Content is protected !!