आगरालीक्स…#आगरा की #एत्मादपुर सीट वोटिंग में पिछड़ी. शाम पांच बजे तक सबसे ज्यादा इस सीट पर पड़े वोट. सबसे कम यहां पर
आगरा में मतदान का महोत्सव मनाया जा रहा है. मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है. शाम पांच बजे तक आगरा में 56.52 प्रतिशत तक मतदान हो चुका है. ऐसे में अच्छी वोटिंग के ये शुभ संकेत माने जा रहे हैं. बात अगर आगरा की सभी विधानसभा सीटों पर चल रहे वोटिंग प्रतिशत को लेकर की जाए तो इस समय एत्मादपुर विधानसभा सीट वोटिंग में पिछड़ गई है. शाम पांच बजे तक सबसे ज्यादा वोटिंग फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट पर हुई है.
आइए जानते हैं शाम पांच बजे तक किस विधानसभा सीट पर कितने प्रतिशत हुई वोटिंग
आगरा उत्तर 53.7 प्रतिशत
आगरा छावनी 54 प्रतिशत
आगरा दक्षिण 55.12 प्रतिशत
आगरा ग्रामीण 55 प्रतिशत
एत्मादपुर 60 प्रतिशत
फतेहपुर सीकरी 61 प्रतिशत
खेरागढ़ 59.9 प्रतिशत
फतेहाबाद 54.7 प्रतिशत
बाह 54.9 प्रतिशत