आगरालीक्स… आगरा में फार्मा ह्म्यूनिटी फाउंडेशन ने आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया। समाज सेवा के इस कार्य में रक्तदाताओं ने उत्साह से भाग लिया।
समर्पण ब्लड बैंक में किया गया आयोजन

समर्पण ब्लड बैंक में आयोजित फार्मा ह्म्यूनिटी फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में 42 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
रक्तदान के लिए किया जागरूक
रक्तदाता प्रशांत कुलश्रेष्ठ को प्रमाणपत्र प्रदान करते श्रीप्रकाश सिंह।
शिविर में रक्तदान के महत्व को बताया और लोगों को इसके लिए प्रेरित करने के लिए भी जागरूक किया गया। शिविर की अध्यक्षता प्रकाश सिंह ने की।
इनका रहा सहयोग
शिविर में योगदान हिमांशु, नितिन, डीएन दुबे संरक्षक, गुंजन त्यागी, उज्जवल शर्मा, आलोक कुलश्रेष्ठ, मयंक सिंह, याकूब उस्मानी, सुमित अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, अवधेश शर्मा, आरएस वेवली, प्रशांत कुलश्रेष्ठ, विवेक पांडे, राहुल शर्मा, मयंक पुंडीर, मनोज पुंडीर, ऋषि शर्मा योगेश सिंह, इन्द्रनाथ बनर्जी, पुष्पेंद्र गर्ग का रहा। इस मौके पर मुख्य रूप से मुकेश जैन संरक्षक और पुष्पेंद्र गर्ग मौजूद रहे।
