आगरालीक्स… रूस-यूक्रेन की जंग से सोने-चांदी की कीमतें बेलगाम हैं। दस दिन में सोने के दाम पांच हजार औऱ चांदी की कीमतें आठ हजार रुपये बढ़ीं। जानिये आज के रेट।
सोना 55 तो चांदी 73 हजार के करीब
सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उछाल आ रहा है। बुधवार दोपहर को सोना 54,800 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर पहुंच गया था, जबकि चांदी 72,789 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। हाजिर में रेट और ज्य़ादा चल रहे हैं।
मार्च से सोने-चांदी कीमतों में लगी आग
इस माह की शुरुआत होने से पहले 28 फरवरी सोमवार को वायदा बाजार में सोना 50 रुपये प्रति दस ग्राम के आसपास भाव पर चल रहा था। इसी प्रकार चारी 65,022 रुपये प्रतिकिलो के भाव पर चल रही थी।
सर्राफा बाजार में नरमी के संकेत नहीं
सर्राफा बाजार में दोनों मूल्यवान धातुओँ को लेकर नरमी के संकेत नहीं मिल रहे हैं। इससे बाजार भी प्रभावित हो रहा है। होली के मौके पर होने वाले कामकाज पर भी असर पड़ा है।
ज्वैलरी के 9 मार्च के रेट
फाइन गोल्ड 999 5428 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट 5298 रुपये प्रति ग्राम
20 कैरेट 4831 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट 4397 रुपये प्रति ग्राम
14 कैरेट 3501 रुपये प्रति ग्राम
नोट- ज्वैलरी की बनवाई और जीएसटी चार्ज इसके अतिरक्त रहेगा।