आगरालीक्स ..आगरा की घुडसवार अनम फातिमा को नोएडा हॉर्स शो में मिले चार मेडल, एक स्वर्ण मेडल जीता। कारोबारी पिता बोले बेटी की उपलब्धि पर नाज।
आगरा के सिंधी बाजार, फव्वारा के रहने वाले कारोबारी जावेद शमसी की बेटी अनम फातिमा एएमयू से न्यूट्रीशियन एंड डाइटिक्स की प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। वे एएमयू के हॉर्स राइंडिंग क्लब से जुडी हुई हैं और हॉर्स राइडिंग का प्रशिक्षण लिया है। इसके बाद वे रॉयल्सड हॉर्स राइडिंग क्लब से जुड गईं।
नोएडा में हुआ हॉर्स शो
नोएडा में 11 मार्च को गोतमबुदृध विवि नोएडा में हॉर्स शो आयोजित किया गया। इसमें रॉयल राइडिंग क्लब से अनम फातिमा शामिल हुई। उन्हें एक स्वर्ण और तीन रजत मेडल मिले हैं, उनका घोडा वजीर उपलब्धि का किरदार बना।