आगरालीक्स… आगरा के जनरेटर कारोबारी का एत्माउददौला में बडा काम है। उनकी बेटी ने ग्रेजुएशन किया है, इसी दौरान हरीपर्वत क्षेत्र की युवती से उसकी दोस्ती हो गई। कारोबारी की बेटी 26 जनवरी को मुंबई चली गई, वहां से जयपुर पहुंची। मोबाइल सर्विलांस की मदद से कारोबारी बेटी को जयपुर से आगरा ले आए।
थाने में चली पंचायत
एत्माउददौला थाने में पहुंचने पर पुलिस ने युवती से घर जाने के लिए कहा तो युवती ने घर जाने से इन्कार कर दिया। उसका कहना है कि वह एक्टिंग में करियर बनाना चाहती है, घर पर रहने से वह एक्र्ट्रेस नहीं बन सकेगी। एक्टिंग में करियर में उसकी मदद हरीपर्वत क्षेत्र में रहने वाली युवती कर रही है। थाने पर करीब दो घंटे तक पंचायत चली लेकिन युवती ने घर जाने से इन्कार कर दिया। युवती का भाई भी आ गया, वह नोएडा में है, उसने नोएडा से कोर्स कराने के लिए कहा, इसके बाद युवती अपने भाई के साथ नोएडा जाने के लिए तैयार हो गई।
छात्रा की फेसबुक आईडी की हैक
आगरा में एक छात्रा की शातिरों ने फेसबुक आईडी हैक कर ली, इसके बाद छात्रा के फेसबुक फ्रेंड पर मैसेज भेजे कि वह परेशानी में है और उसकी मदद करें। उसके दोस्तों से पैसे मांगने शुरू कर दिए। इसकी जानकारी होने पर छात्रा ने शिकायत की, फेसबुक को ब्लॉक कर दिया गया है।
साइबर शातिरों ने इंजीनियर से हडपे 70 हजार
साइबर शातिरों ने इंजीनियर को लिंक भेजा, कहा कि गिफट मिलेगा, इसके बाद इंजीनियर से साइबर शातिरों ने 70 हजार रुपये एकाउंट में जमा करा लिए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।