आगरालीक्स…. आगरा में विधानसभा चुनाव से पहले उथल पुथल शुरू हो गई है। आप के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने आगरा की डॉ ह्रदेश चौधरी को पार्टी ज्वाइन कराई और आप की कैप पहनाई। पंचायत चुनाव में भी दम दिखाएगी आप। AAP Party UP
दिल्ली के बाद अब आप यूपी में सत्ता पर काबिज होने के लिए लोगों को जोडने में जुट गई है। अलग अलग क्षेत्र के लोगों को पार्टी ज्वाइन कराई जा रही है। ऐसे में आगरा की डॉ ह्रदेश चौधरी को सोमवार को यूपी प्रभारी संजय सिंह ने आप पार्टी ज्वाइन कराई।
बाह क्षेत्र के लोग पार्टी में हुए शामिल
आप के कपिल वाजपेयी ने बताया कि सोमवार को यूपी प्रभारी संजय सिंह ने डॉ ह्रदेश चौधरी के साथ ही बाह क्षेत्र से कई लोगों ने पार्टी ज्वाइन की है। इसके साथ ही पार्टी पंचायत चुनाव और प्रधान पद पर भी अपने प्रत्याशी उतारेगी, इसके लिए प्रत्याशियों की सूची तैयार की जा रही है।