आगरालीक्स.. आगरा के युवक, उनकी पत्नी और चचेरे भाई की हत्या कर दी गई, आठ महीने का बच्चा बचा है। इन तीनों के शव आगरा पहुंचने के बाद कोहराम मच गया।
राकेश नगर (नाराइच) के मूल निवासी आकाश उसकी पत्नी वंदना और चचेरे भाई सनी सेलम (तमिलनाडु) में रह रहे थे। आठ मार्च की रात विनोद, दिनेश, विजी और सूरज ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था। पड़ोसियों की सूचना पर सेलम के इरम्पलाई थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची। वंदना का शव घर में मिला। उसका गला घोंटा गया था। आकाश और सनी के शव घर के पास ही मिले। उनके सिर पर लोहे की सरिया से प्रहार किए गए थे।
पुलिस ने तीन किए अरेस्ट
पलक्कड़ रेलवे स्टेशन से विनोद, दिनेश और सूरज को पकड़ लिया गया। विजी अभी फरार है। आगरा में परिजनों को सूचना मिली थी कि तीनों की हत्या हो गई है। बच्चा गायब है। परिजन सेलम पहुंचे तो बच्चा सुरक्षित मिला। वह घर में ही था। उसकी रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी आए थे। तीनों सेलम स्थित एक चांदी कारखाने में चांदी की चेन बनाने का काम करते थे।
शव आगरा पहुंचते ही कोहराम
बुधवार देर शाम तीनों के शव सेलम से आगरा लाए गए। शव आते ही कोहराम मच गया। परिजनों ने बतया कि पांच साल पहले आकाश अपनी पत्नी और चचेरे भाई के साथ गया था। होली और दीपावली आगरा आया करता था। इस बार भी उसे आना था। आठ माह के बच्चे की परवरिश अब परिजन ही करेंगे।