आगरालीक्स…(24 February 2022 Agra News) आगरा के नवीदप हॉस्पिटल को मिली एनएबीएच की मान्यता. गर्भस्थ शिशु में जन्मजात विकृति है तो 24 सप्ताह तक करा सकते हैं गर्भपात…
गर्भावस्था के दौरान अल्ट्रासाउंड और यूरिन की जांच जरूर कराएं
गर्भावस्था के दौरान अल्ट्रासाउंड और यूरिन की जांच जरूर कराएं। गर्भस्थ शिशु में जन्मजात विकृति है तो अब 24 सप्ताह तक गर्भपात कराया जा सकता है। गुरुवार को नवदीप हास्पिटल को नेशनल एक्रिडेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थ केयर (एनएबीएच) की मान्यता मिलने पर गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के लिए जागरूक किया गया। नवदीप हास्पिटल की निदेशक, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. अनुपमा शर्मा ने बताया कि पहले 20 सप्ताह तक गर्भपात किया जा सकता है। मगर, अब 24 सप्ताह तक गर्भपात की अनुमति दे दी गई है। इसलिए गर्भावस्था में अल्ट्रासाउंड जरूर कराना चाहिए, गर्भस्थ शिशु में जन्मजात विकृति है तो गर्भपात कराया जा सकता है। जिससे जन्मजात विकृति के साथ बच्चा जन्म न ले।

खून की कमी के साथ बढ़ रहा शुगर का स्तर
वहीं, गर्भावस्था के दौरान लक्षण विहीन बैक्टीरियरल युरिन इन्फेक्शन आम हैं, इसलिए यूरिन की भी जांच करानी चाहिए। गर्भावस्था में शुगर का स्तर बढ़ जाता है इसकी भी जांच जरूरी है। वहीं, हीमोग्लोबिन की भी जांच कराएं। एसोसिएशन आफ सर्जन्स आफ आगरा के अध्यक्ष लेप्रोस्कोपिक सर्जन डा. सुनील शर्मा ने बताया कि गर्भवती को द्वितीय सेमेस्टर में पाइल्स की समस्या होने लगती है। इससे अपने डाक्टर को बताने में संकोच न करें। पानी अधिक पीएं, हरी सब्जी और फलों का सेवन करें। इसके साथ ही आशा देवी, रेखा शर्मा, अनीता गुप्ता, रश्मि सिंह के सवालों के जवाब दिए। शलभ श्रीवास्तव, स्वेता तोमर आदि मौजूद रहे।