आगरालीक्स….. आगरा में आज रामबरात निकलेगी, इसके साथ जनकपुरी महोत्सव, 24 तक ट्रैफिक डायवर्जन, रामबरात और जनकपुरी क्षेत्र में शराब की दुकानें रहेंगी बंद।
श्री रामलीला महोत्सव में आगरा में आज 142 वीं रामबरात निकलेगी, लाल चन्नौमल की बारहदरी, श्री मनकामेश्वर मंदिर से प्रभु श्री राम सीता को ब्याहने के लिए बरात लेकर निकलेंगे। पुराने शहर में बरात निकलेगी और दयालबाग में जनकपुरी सजाई गई है। इसके लिए रूट डायवर्जन किया गया है।
रामबरात और जनकपुरी क्षेत्र में शराब की दुकानें रहेंगी बंद
बुधवार को रामबरात जिन क्षेत्रों से निकलेगी वहां शराब और भांग के ठेके बंद रहेंगे। डीएम नवनीत सिंह चहल ने आदेश जारी किए हैं। रामबरात बेलनगंज, धूलियागंज, घटिया, रावतपाड़ा, सेब का बाजार, बसंत सिनेमा, दरेसी नंबर दो, चारसू गेट होते हुए दयालबाग में सजाई गई जनकपुरी में पहुंचेगी। वहीं, गुरुवार को दयालबाग में जनकपुरी महोत्सव होगा। इन दोनों क्षेत्रों में शराब की दुकाने बंद रहेंगी।

आज शाम चार बजे तक आंतरिक डायवर्जन
बिजलीघर चौराहे से सदर भटटी तक कोई भी वाहन मदीना होटल तिराहे, हाथीघाट से दरेसी की ओर नहीं जाएगा।
आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन की चिम्मन पूड़ी चौराहे के पास बनी पार्किंग मे ंवाहन खड़े होंगे।
बेलनगंज पेट्रोल पंप से घटिया आजम खां, बेलनगंज चौराहा से कचहरी घाट व घटिया की तरफ कोई भी वाहन नहीं जाएगा
बेलनगंज चौराहे से घटिया आजम खां मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों पर रोक
श्री रामबरात शोभायात्रा मार्ग पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा
जनकपुरी के लिए यातायात व्यवस्था
21 से 24 सितंबर तक जनकपुरी आयोजन के दौरान खंदारी बाईपास चौराह ेसे समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, दयालबाग इंजीनियरिंग कॉलेज की तरफ से भी वाहन सौ फीट रोड पर नहीं जाएंगे
दयालबाग रोड, स्वामीवाग तिराहा, दयालबाग इंजीनियरिंग कॉलेज रोड, नगला बूढ़ी, नगला हवलेली से भी वाहनों का जनकपुरी की तरफ प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा
भगवान टॉकीज चौराहे से खंदारी चौराहे तक सर्विस रोड पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक
जनकपुरी के लिए पार्किंग
वीवीआईपी और वीआईपी वाहनों के लिए पार्किंग स्थल नगला बूढ़ी तिाराहा, भैरों मंदिर के पास
दयालबाग की ओर से आने वाले वाहन सन फृलोवर स्कूल एलोरा एन्क्लेव अव आशाी गार्डन में रहेंगे
खंदारी की ओर से आने वाले वाहन मुंबई वाली बगीची, लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास पार्क किए जा सकेंगे