Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra’s Ratan Prakashan owner Atul Jain’s wife swati jain dies in road accident#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra’s Ratan Prakashan owner Atul Jain’s wife swati jain dies in road accident#agranews

247

आगरालीक्स…(6 June 2021 Agra News)आगरा में रतन प्रकाशन के मालिक अतुल जैन की पत्नी की एक्सीडेंट में मौत. लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुआ हादसा

लखनऊ जाते समय हुआ हादसा
रविवार को आगरा के एक बड़े उद्यमी रतन प्रकाशन के मालिक अतुल जैन की पत्नी स्वाति जैन की एक्सीडेंट में मौत हो गई. उनका एक्सीडेंट आगरा लखनऊ एक्सप्रेस पर कन्नौज के पास हुआ. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रतन प्रकाशन के मालिक और रतन प्लाजा निवासी अतुल जैन की पत्नी स्वाति जैन रविवार सुबह अपनी कार से लखनऊ अपने पिता डॉ. निर्मल जैन से मिलने के लिए जा रही थीं उनके पिता लखनऊ के मालवीय नगर में रहते हैं.

कन्नौज में हुआ हादसा
स्वाति जैन ड्राइवर तरुण कुमार के साथ सुबह लखनऊ के लिए आगरा से निकली, सुबह लखनऊ एक्सप्रेस वे के किलोमीटर संख्या 206 पर ठठिया क्षेत्र के इनायतपुर गांव के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा कर पलट गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंचे यूपीडा के कर्मचारियों ने कार से स्वाति जैन और ड्राइवर तरुण कुमार को बाहर निकाला।
स्वाति जैन की मौके पर मौत, ड्राइवर घायल
थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह का मीडिया से कहना है कि यूपीडा के कर्मचारियों ने कार से स्वाति जैन और ड्राइवर तरुण कुमार को बाहर निकाला, स्वाति जैन की मौके पर ही मौत हो गई। घायल ड्राइवर तरुण को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

एक्सप्रेस वे पर नहीं थम रहे हादसे
आगरा लखनऊ और यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे नहीं थम रहे हैं। हादसों में बडी संख्या में युवाओं की मौत हो चुकी है। एक्सप्रेस वे पर टायर फटने से सबसे ज्यादा हादसे हो रहे हैं। नोएडा एक्सप्रेस वे के साथ ही लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भी बडी संख्या में हादसों में मौत हो चुकी हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!