आगरालीक्स…आगरा के सेंट पीटर्स कॉलेज छात्र संसद का हुआ गठन. कोई बना प्रधानमंत्री तो कोई बना स्पीकर. शपथ ग्रहण के बाद परखी नेतृत्व क्षमता और बुद्धि कौशलता
आगरा के सेंट पीटर्स कॉलेज में वरिष्ठ वर्ग (कक्षा 6 से 12) के छात्रों के संसद का गठन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल अमित मोहन शर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके एवं महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया. इनके साथ डॉ मंजू गुप्ता, विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर डॉ एल्विन पिंटो, मैनेजर फादर इग्नेशियस मिरांडा, हेड मिस्ट्रेस सिस्टर एनसी चिरायत, उप प्रधानाचार्य फादर लुइस खेस ने देश के भावी कर्णधारों को बेज और ध्वज प्रदान करके उनके पदों की जिम्मेदारी सौंपी.
सत्र 2025—26 के लिए प्राइम मिनिस्टर पुरनजय अग्रवाल, डिप्टी प्राइम मिनिस्टर कुशाग्र बंसल, स्पीकर राघव गोयल, कैबिनेट सेक्रेटरी देवांश चौधरी, स्पोर्ट्स कप्तान शुभांश प्रताप सिंह, कल्चरल कप्तान अंश बंसल, स्पोर्ट्स वाइस कप्तान सक्षम तथा छात्र समन्वयक सोहम मगन को मुख्य रूप से पद प्रदान किए गए. चारों सदन के छात्र प्रतिनिधियों को उनके सदन के ध्वज प्रदान कर कार्यभार सौंपे गए. साथ ही विभिन्न कक्षाओं के प्रतिनिधियों को बेज प्रदान किए गए.
प्रधानाचार्य फादर डॉ ऑल्विन पिंटो ने सभी को शपथ गृहण करवाई तथा छात्र संसद के गठन का उद्देश्य छात्रों में नेतृत्व की क्षमता, सध्यभागिता और जिम्मेदार नागरिक बनने को प्रेरित करना बताया है। मुख्य अतिथि के द्वारा विद्यालय की प्राचीन प्रतिष्ठा और अनुशासन की पूरी सराहना की गई. कार्यक्रम के संचालन में शिक्षिका शर्ली पी सिंह, ऋतु श्रीवास्तव एवं सर प्रमोद भंडारी की भी प्रमुख भूमिका रही.