आगरालीक्स…(12 October 2021 Agra News) दुखद.. नवरात्र में मां कैला देवी के दर्शन कर लौट रहे आगरा के परिवार की कार का धौलपुर में एक्सीडेंट. 3 की मौत, 12 लोग घायल
धौलपुर के बाड़ी क्षेत्र में हुआ हादसा
राजस्थान स्थित मां कैलादेवी के दर्शन कर घर लौट रहे आगरा के एक परिवार की इको कार का भीषण एक्सीडेंट हो गया. धौलपुर के बाड़ी में कार की भिड़ंत सामने से आ रही पिकअप से हो गई. हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक और घायल एक ही परिवार के सदस्य बताएग ए हैं. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को धौलपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया. यहां से उन्हें आगरा रेफर किया गया है.
रुनकता के रहने वाले हैं सभी
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र स्थित रुकनता में रहने वाले खेमसिंह का परिवार कैलोदवी के दर्शनों के लिए ईको कार से गया था. मंगलवार तड़के सभी लोग वापस घर लौट रहे थे. बताया जाता है कि खनपुरा गांव के पास उनकी कार सामने से आ रही एक लोडिंग पिकअप से जा भिड़ी. हादसा इतना जबर्दस्त था कि दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए. कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 12 घायल हैं.
इन लोगों की हुई मौत
जमुना (22 साल) पुत्री खेम सिंह
राघवेंद्र (25 साल) पुत्र विद्याराम निवासी नगला अछनेरा
सचिन
ये लोग हुए घायल
प्रभु (25)
कुनाल (02)
हंसिका (01)
पूजा (23)
गुड्डी (50)
भगवान सिंह (25)
सीमा (20)
बेबी (35)
कान्हा (01)
रिषभ (06)
कुलदीप (26)
जमुनादास (17)
लोडिंग जीप का चालक योगेश (28) है.