Thursday , 4 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra’s traders fury over the decision of stock on pulses limit, Naveen Galla Mandi remained closed#agrnews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra’s traders fury over the decision of stock on pulses limit, Naveen Galla Mandi remained closed#agrnews

236

आगरालीक्स…(16 July 2021 Agra News) आगरा के व्यापारियों ने सरकार के इस नए फैसले को बताया तुगलकी फरमान. कहा—लॉकडाउन से पहले ही परेशान थे, इससे व्यापार चौपट हो जाएगा.

दलहन पर की है स्टॉक लिमिट
आगरा व्यापार मंडल की सहयोगी संस्था आगरा व्यापार सीमित नवीन गल्ला मंडी ने शुक्रवार को दलहन पर स्टॉक सीमा के सरकार के तुगलकी फरमान के विरोध में आज अपने दुकानों को बंद रखकर सरकार के इस कदम पर रोष जताया. व्यापारियों ने कहा कि जब तक यह कानून वापस नहीं लिया जाता, हम आंदोलित रहेंगे. आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने बताया कि सरकार को व्यापारियों से बात किये बिना कोई भी नया अधयादेश लागू नहीं किया जाना चाहिए. ऐसे फरमानों से व्यापारियों का उत्पीड़न तो होता ही है साथ काम करने में भी अनेकों परेशानी आतीं हैं. उन्होंने कहा कि अभी लॉकडाउन के चलते परेशानियां कम नहीं हुई ऊपर से इस स्टॉक सीमा के अधयादेश से व्यापार चौपट हो जायेगा.

सीएम से किया अनुरोध
आगरा व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध किया है कि ऐसे स्टॉक सीमा के अधयादेश को वापस लिया जाना चाहिए जिससे व्यापारी बिना किसी बाधाओं के कार्य कर सकेंगे. अनुरोध करने वालों में अध्यक्ष टी एन अग्रवाल, मीडिया प्रभारी जय पुरसनानी, उपाध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष रमन लाल गोयल, महामंत्री संगठन कन्हैयालाल राठौर, महामंत्री गागनदास रामानी, कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल आदि.

सरकार के फैसले के विरोध में शुक्रवार को बंद रही आगरा की नवीन गल्ला मंडी

जानिए क्या है आदेश
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दालों की महंगाई रोकने के लिए केंद्र सरकार ने दालों की स्टॉक लिमिट तय कर दी है. इसे सभी थोक विक्रेताओं, रिटेलर्स, मिल मालिकों और इम्पोर्टर्स पर लागू किया गया है. सरकार ने दालों की बढ़ती कीमतों को देखते हुए ये निर्णय लिया है और इसके तहत मूंग को छोड़कर सभी दालों पर 31 अक्टूबर तक स्टॉक लिमिट लगाई गई है. इसके तहत कारोबारी किसी भी दाल या दलहन का तय लिमिट से ज्यादा का स्टॉक नहीं रख पाएंगे.

ये है स्टॉक लिमिट
रिटेल कारोबारियों के लिए 5 टन स्टॉक
थोक कारोबारियों और आयातकों के लिए 200 टन की लीमिट
दाल मिल अपनी कुल सालाना क्षमता का 25 फीसदी से ज्यादा का स्टॉक नही रख पाएंगी

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Transporters in Agra have increased freight rates by 15-20% due to the increase in diesel and toll taxes…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़ा 15-20% बढ़ाया. डीजल व टोल टैक्स...

बिगलीक्स

Agra Live News: A new city will be built in Agra, modeled after Delhi-NCR. The UP Cabinet has approved crores of rupees for the new city…#agranews

आगरालीक्स…दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर आगरा में बनेगा नया शहर. ग्रेटर आगरा...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A regional knowledge center will be set up in the university to find out the cause of pollution in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रदूषण किस कारण से बढ़ रहा है, बढ़ते वाहन, निर्माण...

बिगलीक्स

Agra Weather: Monsoon arrives in the Keralam. Temperatures in Agra exceeded 40 degrees today…#agranews

आगरालीक्स…देश में मानसून की दस्तक. केरल में झमाझम बारिश. दिल्ली मे तेज...

error: Content is protected !!