आगरालीक्स…(16 October 2021 Agra News) आगरा के युवाओं ने जुगाड़ से शुरू किया अपना कारोबार, कमा रहे लाखों रुपये, क्रिएटिव तरीका और रिस्क भी नहीं। रातों रात बन गए एंटरप्रीनियोर
आगरा के कॉमर्स ग्रेजुएट अश्वनी त्रिपाठी ने अपना काम करना चाहते थे, दुकान ली, जूते की रिटेल शॉप खोलना चाहते थे इसके लिए मोटी रकम लगानी पड़ती। उन्होंने नया तरीका निकाला, फ्लिपकार्ट से सेल में कम रेट पर सामान खरीदा और उसकी बिक्री शुरू कर दी। इससे अच्छी कमाई होने लगी, अब वे अपनी शॉप में ब्रांड दिखाते हैं, कस्टमर से कहते हैं कि दो दिन बाद जूते मिलेंगे। इस बीच वे फ्लिपकार्ट से कम रेट पर ब्रांडेड जूते खरीद लेते हैं और उन्हें सप्लाई कर रहे हैं।

पूजा साहनी ने शुरू किया कपड़ों का काम
सिकंदरा क्षेत्र निवासी पूजा साहनी ने भी इसी तरह से काम शुरू किया है। उन्होंने आनलाइन शॉपिंग साइट से कुर्ता सहित अन्य कपड़ों की खरीददारी शुरू की, कम रेट पर कपड़े खरीद कर बाजार में सप्लाई कर रही हैं। उन्होंने अब एक बड़ा ग्रुप बना लिया है और कमाई भी खूब हो रही है।
ई कॉमर्स कंपनी ने दिया आईडिया
युवाओं को इस तरह से काम करने का आईडिया ई कॉमर्स साइट ने दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फ्लिपकार्ट की सोशल कॉमर्स Shopsy लॉन्च होने के 100 दिनों के भीतर 40 गुना की वृद्धि देखी गई है.अपने लॉन्च के 100 दिनों के भीतर ही Shopsy ने 2.5 लाख से अधिक विक्रेताओं, 51 लाख उपयोगकर्ताओं और 150 मिलियन से अधिक उत्पादों की एक सूची तैयार कर दी है.द बिग बिलियन डेज फेस्टिव इवेंट के पहले ही चार दिनों में फ्लिपकार्ट की शॉपसी में 16 गुना की वृद्धि देखी गई है. अकेले इस अवधि के दौरान, प्री-फेस्टिव डेली एवरेज के हिसाब से 35 गुना की वृद्धि हुई है.