आगरालीक्स ….सीएम योगी ने कहा कि आगरा के सांसद भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल ने सपा को हिला दिया है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन करहल में जनसभा को सीएम योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव नामांकन को आए थे तो कह रहे थे केवल पर्चा भरने आया हूं, लेकिन जैसे ही एसपी सिंह बघेल ने प्रचार तेज किया, अखिलेश यादव को पांचवे दिन ही करहल आने पर मजबूर कर दिया।कहा कि अखिलेश यादव को आजमगढ़ ने उनको सांसद बनाया था, परंतु कोरोना काल में वहां एक बार भी नहीं गए। वहां की जनता नाराज है, इसलिए वहां से नहीं लड़े।
आसमान से टपके और खजूर पर अटके
सीएम योगी ने कहा कि अखिलेश करहल आ गए, अब उनकी स्थिति आसमान से टपके और खजूर में अटके वाली हो गई है। शिवपाल सिंह यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि मैंने कल देखा था। बेचारा शिवपाल यादव, जो प्रदेश का नेता हुआ करता था। जिसके पीछे भीड़ चलती थी। उसे बैठने को कुर्सी तक नहीं मिली। बैठने को केवल कुर्सी का हत्था मिला।