Monday , 20 April 2026
Home आगरा Akhilesh Yadav did intense campaigning in Firozabad, Mainpuri…#upelection2022
आगराटॉप न्यूज़पॉलिटिक्स

Akhilesh Yadav did intense campaigning in Firozabad, Mainpuri…#upelection2022

150

आगरालीक्स…(17 February 2022 Agra News) फिरोजाबाद, मैनपुरी में अखिलेश यादव ने किया सघन प्रचार. कहा—यह चुनाव उत्तर प्रदेश को बचाने का चुनाव है…

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज फिरोजाबाद, मैनपुरी में सघन चुनाव प्रचार किया। उन्होंने फिरोजाबाद में नसीरपुर, पीड़ी जैन इंटरकालेज ग्राउण्ड, मुस्तफाबाद खाली ग्राउण्ड, ठाकुर वीरी सिंह महाविद्यालय ग्राउण्ड में कार्यकर्ता सम्मेलन कर जहां सिरसागंज, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, जसराना और टूण्डला विधानसभा के मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाई वहीं जिला मैनपुरी में चापरी तिराहा, घिरोर करहल रोड, कुरावली, आदर्श इंटर कालेज ग्राउण्ड, नेशनल डिग्री कालेज में कार्यकर्ता सम्मेलन कर विधानसभा करहल, कुरावली, किशनी तथा भोगांव के मतदाताओं से सपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।

अखिलेश ने कहा कि विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश बचाने का चुनाव है, किसानों को सम्मान दिलाने का चुनाव है। गरीबों को न्याय और हक दिलाने का चुनाव है। भाजपा लोकतंत्र और संविधान को खत्म करना चाहती है। भाजपा सरकार धीरे-धीरे सभी सरकारी संस्थानों को बेच रही है। यह आरक्षण खत्म करने की साजिश है। जब सरकारी संस्थान नहीं रहेंगे तो संविधान के अनुसार हक और सम्मान कैसे मिलेगा। नौजवानों को नौकरियां कहां मिलेंगी। उन्होंने कहा कि पहले और दूसरे चरण में भाजपा का सफाया हो चुका है। तीसरे चरण में भाजपा शून्य हो जाएगी। चौथे चरण के बाद समाजवादी पार्टी की प्रदेश में सरकार बन जाएगी।

May be an image of one or more people, people standing and outdoors

अखिलेश यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने किसानों, नौजवानों, पिछड़ों, दलितों, व्यापारियों का अपमान किया है। भाजपा जातीय जनगणना नहीं कराएगी। यह समाज में झगड़ा लगाने और लड़ाने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार आने पर जातीय जनगणना कराकर सभी लोगों को उनके आबादी के अनुपात में हक और सम्मान दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के संरक्षण में माफिया और अपराधी क्रिकेट खेल रहे हैं। माफियाओं, अपराधियों को संरक्षण देने वाले खुद माफिया और अपराधी हैं। भाजपा सरकार में अपराध और भ्रष्टाचार दोगुना हो गया है। उद्योगपति बैंकों में जमा लोगों का पैसा लेकर विदेश भाग रहे हैं। इसकी जिम्मेदार बीजेपी सरकार है।

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में सपा सरकार बनने पर नौजवानों के लिए नौकरियां निकालेंगे। प्रदेश में ग्यारह लाख रिक्त पदों पर सरकारी नौकरी देंगे। 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। किसानों की फसल की खरीद एमएसपी पर होगी। किसानों को डीएपी और यूरिया दी जाएगी। ब्याज मुक्त कर्ज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों से झूठे वादे किए। किसानों की आय दुगनी नहीं हुई। किसानों की फसलों की खरीद नहीं हुई है। खाद और बीज नहीं मिला। भाजपा सरकार में झूठे वादे किए।

टूंडला में जयंत भी रहे साथ
फिरोजाबाद के टूंडला विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ संयुक्त रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार ने नौजवानों किसानों को धोखा दिया है। नौकरी रोजगार का इंतजाम नहीं किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश से झूठ बोलने वालों की सरकार हटाना है। अन्याय और अत्याचार खत्म करना है। सपा सरकार बनने पर गरीबों को जब तक सरकार रहेगी तब तक राशन देंगे। भाजपा सरकार चुनाव को देखते हुए राशन दे रही है। समाजवादी पार्टी के साथ महान दल, राष्ट्रीय लोक दल, जस्टिस पार्टी सभी साथ हैं। समाजवादी पार्टी प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनाएगी और जनता से किए गए सभी वादों को पूरा करेगी।

कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश का विधान सभा चुनाव देश की दिशा और दशा को तय करेगा। किसान राजनीति को तय करेगा। देश में झूठों की सरकार को हटाकर किसानों और नौजवानों की सरकार बनाना है। किसानों, नौजवानों, दलितों, पिछड़ों को नया नेतृत्व खड़ा करना है। जयंत चौधरी ने कहा कि प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में गठबंधन की सरकार बनने पर विकास होगा। भाजपा ने प्रदेश को पीछे धकेल दिया है। भाजपा नेताओं के पास झूठ के अलावा कुछ नहीं है। अगर दुनिया में झूठ का ओलंपिक हो तो सारे स्वर्ण पदक भाजपा के लोग जीतेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश का किसान न्याय मांग रहा है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Live News: Sarva Brahmin Kul Samaj Samiti celebrated the birth anniversary of Maharishi Lord Parshuram by performing Havan Yagya…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने हवन यज्ञ कर मनाया...

आगरा

Agra Live News: Shipra Kulshreshtha, the newly appointed National President of the Women’s Wing of the All India Kayastha Mahasabha, visits Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा आईं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ...

आगरा

Agra Live News: 75 people donated blood for the needy in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जरूरतमंदों के लिए 75 लोगों ने किया रक्तदान.

error: Content is protected !!