आगरालीक्स.. आगरा में ताज के साए में अतरंगी रे के रोमाटिंग गाने की शूटिंग के लिए अक्षय कुमार, सारा अली खान पहुंच गए हैं, ताजमहल की सुबह के स्लॉट की सभी टिकट बुक करा ली गईं थीं। ताजमहल के रॉयल गेट, सेंट्रल टैंक, साइड के पाथवे और वाटर चैनल से शूटिंग की जाएगी।
वैलेंटाइन डे पर 14 फरवरी को अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष स्टारर मूवी अतरंगी रे रिलीज होनी है, इसकी शूटिंग चल रही है। इस मूवी में ताजमहल के साए में भी एक रोमांटिक सांग की शूटिंग की जानी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय कुमार, सारा अली खान आगरा आ गए हैं। सोमवार को ताजमहल में रोमांटिक गाने की शूटिंग होगी, इसके लिए टीम ने ताजमहल में रोमांटिक सांग की शूटिंग के लिए जगह देखी।
सुबह के स्लॉट की टिकट बुक
ताजमहल में रविवार तक 5 हजार पर्यटकों को प्रवेश की अनुमति थी, ऐसे में सोमवार की शूटिंग के लिए टीम ने सुबह के स्लॉट की सभी टिकट बुक करा ली लेकिन रात को डीएम प्रभु एन सिंह ने ताजमहल में प्रवेश की संख्या पांच हजार से बढाकर 10 हजार कर दी है। ऐसे में आम लोग भी ताजमहल में प्रवेश कर सकेंगे।