आगरालीक्स.. आगरा में पीएनजी पाइप लाइन फटने से हडकंप मच गया, ट्रैफिक रोक दिया, दुकान बंद कर लोग भाग खडे हुए, पुलिस और फायर बिग्रेड बुला ली गई। सयम रहते पीएनजी पाइप लाइन फटने से हो रही लीकेज को रोक दिया गया।
आगरा में एलपीजी की जगह कई क्षेत्रों में पाइप्ड नेचुरल गैस पीएनजी की सप्लाई हो रही है। शनिवार दोपहर में फतेहाबाद रोड पर जेसीबी की खुदाई के दौरान पीएनजी पाइप लाइन पफट गई। पीएनजी लाइन फटने और लीकेज होने की सूचना से हडकंप मच गया, स्थानीय लोग भाग खडे हुए। दुकानें बंद हो गईं।
पुलिस और दमकल कर्मी पहुंचे
पीएनजी पाइप लाइन फटने की सूचना पर पुलिस और दमकल कर्मी पहुंच गया, लोगों को आस पास से हटा दिया। इसके बाद यातायात रोक दिया गया। ग्रीन गैस लिमिटेड के कर्मचारियों द्वारा सप्लाई बंद करने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
स्मार्ट सिटी के काम के चलते फटी पीएनजी लाइन
आगरा के ताजगंज क्षेत्र में स्मार्ट सिटी का काम चल रहा है, शनिवार दोपहर में स्मार्ट सिटी के कार्य के लिए जेसीबी खुदाई कर रही थी, इसी दौरान पीएनजी पाइप लाइन फट गई। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि पीएनजी बहुत हल्की होती है, यह हवा में उड जाती है, इससे आग लगने की आशंका बहुत कम रहती है, इसे भी कंट्रोल किया जा सकता है।