आगरालीक्स…. आगरा में भी कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन को लेकर अलर्ट किया गया है, नई गाइड लाइन भी जारी हो गई हैं। होटल में ठहरे विदेशियों की जांच और स्क्रीनिंग के लिए टीमें गठित की गई हैं।
दुनिया भर में कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर चिंता जताई जा रही है। यह नया वैरिएंट भारत में कोरोना की दूसरी लहर में कहर बरपा चुके डेल्टा वैरिएंट से भी ज्यादा संक्रामक माना जा रहा है लेकिन यह कितना घातक है यह अच्छी जांच चल रही है।
विदेशी नागरिकों की होगी जांच
आगरा में बड़ी संख्या में विदेशी नागरिक आते हैं, इनकी कोरोना की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। आगरा के होटलों में ठहरे, शू कंपनी में विजिट के लिए आए विदेशी नागरिकों की कोरोना की रिपोर्ट चेक किया जाएगी। कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव है तो भी दोबारा जांच कराई जाएगी। इसके साथ ही 14 दिन की ट्रेवल हिस्ट्री भी जुटाई जाएगी।

आगरा और मथुरा में विदेशी नागरिकों में हो चुकी है कोरोना की पुष्टि
आगरा में पोलैंड के नागरिक और मथुरा में रसियन कंट्री की 30 साल की महिला में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इन दोनों के सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं जिससे वैरिएंट का पता चल सके। इनके संपर्क में आए लोगों की जांच भी कराई गई है।