आगरालीक्स…आगरा की ओर यमुना में मथुरा से शाम 8 बजे छोड़ा गया है 113345 Cusec पानी. खतरनाक स्तर को कर सकती है क्रॉस. कई इलाकों में बैक होने लगे नाले…
आगरा में यमुना खतरनाक स्तर पर जा सकती है. चेतावनी के निशान को पहले ही पार कर चुकी आगरा में यमुना अब और ज्यादा खतरनाक हो सकती है. इसका कारण है मथुरा से आज यानी गुरुवार शाम 8 बजे आगरा की ओर यमुना में छोड़ा गया 113345 Cusec पानी. यह पानी शुक्रवार को आगरा पहुंच जाएगा ऐसे में यमुना का जलस्तर और अधिक हो सकता है. आगरा के Water works पर यमुना का जलस्तर इस समय 151.645 मीटर है. यहां पर यमुना का चेतावनी स्तर 151.400 है तो वहीं डेंजर लेवल 152.400 मीटर है. हाईफ्लड लेवल 154.760 मीटर है. आगरा में यमुना का जलस्तर बढ़ने से नाले बैक मारने लगे हैं. दयालबाग सहित कई इलाकों में प्रशासन अपनी नजर रखे हुए हैं और लोगों को नदी किनारे न जाने की अपील की जा रही है.चंबल में भी जलस्तर बढ़ा.
इधर पिनाहट में चंबल का स्तर भी बढ़ा है. हालांकि ये अभी चेतावनी स्तर से कम है. गुरुवार शाम 8 बजे चंबल का जलस्तर यहां पर 124.10 मीटर दर्ज किया गया जबकि चंबल का चेतावनी स्तर 127 मीटर है और डेंजर लेवल 130 और हाई फ्लड लेवल 137.60 मीटर है.