Friday , 24 April 2026
Home अलीगढ़ लीक्स Aligarh Civic polls 2017: BSP Candidate Mohd Furquan win
अलीगढ़ लीक्स

Aligarh Civic polls 2017: BSP Candidate Mohd Furquan win

108

अलीगढलीक्स (चमन शर्मा)…..आगरा, फीरोजाबाद, मथुरा के बाद अलीगढ नगर निगम में बडा उलटफेर हुआ है, यहां बसपा प्रत्याशी मोहम्मद फुरकान जीत गए हैं, उन्होंने भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेश अग्रवाल को 10445 हराया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी हृषिकेश भास्कर यशोद ने बताया कि नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2017 के तहत नगर निगम , नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में महापौर , पार्षद , नगर पलिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष तथा सभासद पद हेतु आज शान्तिपूर्वक मतगणना सम्पन्न हुई सभी के परिणाम आ गये हैं जिसके तहत अलीगढ़ महापौर पद पर बहुजन समाज पार्टी के मो0 फुरकान 1,25,682 मत पाकर विजयी घोषित हुये। दूसरे स्थान पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार श्री राजीव कुमार को 1,15,671 वोट प्राप्त हुये। नगर निगम में 612237 मतदाताओं के सापेक्ष कुल 303746 मत पड़े थे जिसमें 79 मत खारिज/रद्द हुये विद्यमान मतों की कुल संख्या 303667 है जिसमें 1398 नोटा पर पड़े थे। उन्होंने बताया कि नगर निगम की मतगणना में भाजपा के उम्मीदवार को छोड़कर शेष सभी की जमानते जब्त हो गयीं तीसरे स्थान पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के श्री मधुकर शर्मा को 25,837 एवं समाजवादी पार्टी के मुजाहिद किदवई को 16510 मत प्राप्त हुये।
नगर पलिका परिषद अतरौली के अध्यक्ष पद पर 13,014 वोट पाकर भारतीय जनता पार्टी के श्री पवन कुमार विजयी घोषित हुये समाजवादी पार्टी के श्री कबीर खान 10,824 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। श्री कबीर खान के अतिरिक्त सभी उम्मीदवारों की जमानतें जब्त हो गयी। नगर पालिका परिषद खैर के अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी श्री संजीव 8,567 वोट पाकर विजयी हुये इनके प्रतिद्वंदी प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी के श्री दीपक शर्मा 6,320 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे शेष अन्य प्रत्याशियों की जमानतें जब्त हो गयी।
इसी प्रकार नगर पंचायत छर्रा के अध्यक्ष पद पर समाजवादी पार्टी की रहीसो जमानी 5,713 मत पाकर विजयी रही दूसरे स्थान पर भा.ज.पा. की उम्मीदवार कमलेश को 5,272 वोट मिले शेष उम्मीदवारों की जमानतें जब्त हो गयी। नगर पंचायत बेसवां के अध्यक्ष पद पर भा.ज.पा. के उम्मीदवार मनोज कुमार 1,892 मत पाकर विजयी रहे दूसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी श्री राज सिंह को 1,523 वोट मिले। नगर पंचायत इगलास अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी श्री ओमकार प्रसाद ने भा.ज.पा. के कमलेश को 1484 वोटों से हराकर विजय प्राप्त की ओमकार प्रसाद को कुल 4792 वोट प्राप्त हुये। नगर पंचायत जट्टारी के अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी राजपाल को 4114 वोट तथा भाजपा के उम्मीदवार राजेन्द्र को 3637 वोट प्राप्त हुये श्री राजपाल 477 वोट से विजयी घोषित हुये। नगर पंचायत कौड़ियागंज के अध्यक्ष पद पर समाजवादी पार्टी के इरफान खॉ 3909 वोट पाकर विजयी घोषित हुये इनकी प्रतिद्वंदी प्रत्याशी भाजपा के कुलदीप को 2462 वोट मिले शेष 3 उम्मीदवारों की जमानतें जब्त हो गयी। नगर पंचायत जलाली में अध्यक्ष पद हेतु भाजपा के उम्मीदवार रोरन सिंह ने 2806 वोट पाकर विजय प्राप्त की दूसरे स्थान पर बसपा के सत्तार को 2154 वोट मिले अन्य प्रत्याशियों की जमानतें जब्त हो गयी। नगर पंचायत पिलखना के अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी गुलाम मुहिउद्दीन 3145 वोट पाकर विजयी हुये बसपा के मो0 खालिद नियाजी को 1264 वोटों से हराया। नगर पंचायत विजयगढ़ के अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी संजीव कुमार 1615 मत पाकर विजय प्राप्त की इनके प्रतिद्वंदी निर्दलीय प्रत्याशी अनिल तिवारी 1555 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। नगर पंचायत हरदुआगंज के अध्यक्ष पद पर तिलकराज 2056 मत पाकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विजयी हुये इनके प्रतिद्वंदी निर्दलीय प्रत्याशी राजेश यादव को 2007 मत प्राप्त हुये।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

अलीगढ़अलीगढ़ लीक्सबिगलीक्स

Aligarh Local News: Robbery in Businessman house on Holi, Video

अलीगढ़लीक्स ..Aligarh News: वीडियो देखें, होली के रंग में रंगे चार बदमाश...

अलीगढ़अलीगढ़ लीक्सबिगलीक्स

Aligarh News: School’s closed in Aligarh on 4th February due to cold waves

अलीगढ़लीक्स …Aligarh News: कोल्ड डे कंडीशन को देखते हुए अलीगढ़ में स्कूलों...

अलीगढ़अलीगढ़ लीक्सबिगलीक्स

Aligarh News: Police Van carrying prisoner hit truck, Four died#Aligarh

अलीगढ़लीक्स…Aligarh News बंदी को लेकर जा रहे पुलिस कर्मियों की गाड़ी आगे...

अलीगढ़अलीगढ़ लीक्सबिगलीक्स

Aligarh News Video: 24 year old Teacher & 9th Standard girl student found dead in Hotel#Agra

अलीगढ़लीक्स… वीडियो न्यूज …होटल में शिक्षक और उसकी छात्रा स्कूल की कह...

error: Content is protected !!