अलीगढ़लीक्स.. अलीगढ़ में कोरोना के 160 नए केस आए हैं, डीएम चन्द्र भूषण सिंह ने बताया कि 5 सितंबर को जेएन मेडिकल कॉलिज, मलखान सिंह,दीन दयाल अस्पताल व प्राइवेट लैब से 160लोगो की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।डीएम ने एक बार फिर जनता से अपील की है कि लोग लॉक डाउन का पालन करें, सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रहें व अपने घर पर रहें, सुरक्षित रहें। यदि आप या आपका कोई जानकार कोरोना संक्रमित के संपर्क में आया है तो तत्काल उसकी सूचना जिला प्रशासन या कंट्रोल रूम को दें ताकि कोरोना की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्यवाही की जा सके।


