अलीगढ़लीक्स..आनलाइन गेम की लत, छात्र ने दोस्त के साथ मिलकर खुद को किडनैप बता अपने पिता से मांगे 8 लाख…
आनलाइन गेम में लाखों रुपये गंवाने के बाद अलीगढ़ के एएमयू में बीकॉक के छात्र ने दोस्त के साथ मिलकर खुद को किडनैप बता अपने पिता से 8 लाख रुपये की फिरौती मांग ली. हालांकि पुलिस तक मामला पहुंचने के बाद कुछ ही घंटों में इस घटना का पर्दाफाश किया गया और दोनों को अरेस्ट कर लिया गया है.अलीगढ़ के एएमयू में कृष्ण कुमार बीकॉम द्विती वर्ष का छात्र है. कृष्ण कुमार को आनलाइन गेम खेलने की लत है और इसमें वह लाखों रुपये हार चुका था. आर्थिक् दबाव बढ़ने पर उसने अपने मित्र नवीन के साथ मिलकर एक योजना बनाई. दोनों ने कृष्ण के पिता सत्यवीर सिंह को मैसेज पहुंचाया कि कृष्ण को अगवा कर लिया गया है और 8 लाख रुपये न देने पर उसकी जान को खतरा है. कृष्ण के पिता सिंचाई विभाग से रिटायर्ड है,बेटे के अगवा होने पर वह घबरा गए. उन्होंने तुरंत पुलिस से संपर्क किया.
पुलिस ने तुरंत सक्रियता दिखाई और मोबाइल लोकेशन व अन्य तकनीकी साक्षयों की मदद से कुछ ही समय में पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया. जांच में पता चला कि कृष्ण सुरक्षित है और उसी ने अपने मित्र नवीन के साथ मिलकर अपहरण का नाटक् किया. पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है. पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि आनलाइन गेम में भारी रकम हारने के बाद उन्होंने यह योजना बनाई थी. पिता द्वारा किसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज न किए जाने के निवेदन पर पुलिस ने दोनों छात्रों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है.