अलीगढ़लीक्स …Aligarh News: आगरा से अलीगढ़, मेरठ की तरफ जाने के लिए यात्रियों को आईएसबीटी की जगह फाउंड्री नगर टेढ़ी बगिया से बसें मिलेंगी। अलीगढ़ की तरफ चलने वाली बसों का संचालक आईएसबीटी की जगह फाउंड्री नगर से होगा। ( Aligarh News: Agra-Aligarh Bus run From Foundary Nagar, Tedi Bagia Agra#Agra )
आगरा से अलीगढ़, मेरठ सहित अन्य शहरों के लिए बसों का संचालन आईएसबीटी से होता है। मगर, अब इसमें बदलाव किया गया है, बसों का आईएसबीटी से संचालन होने के कारण आईएसबीटी से लेकर भगवान टॉकीज, अब्बू उल्लाह दरगाह, वाटरवक्र्स और रामबाग पर जाम लगता है। इसे देखते हुए बसों का संचालन फाउंड्री नगर से करने का निर्णय लिया गया है।
फाउंड्री नगर, टेढ़ी बगिया से चलेगी बसें
अब आगरा से अलीगढ़ जाने वाली बसों का संचालन आईएसबीटी की जगह फाउंड्री नगर, टेढ़ी बगिया से होगा। अलीगढ़ से आने वाली बसों का ठहराव भी फाउंड्री नगर पर होगा, इसके बाद लोगों को आटो और बसों से शहर के अंदर आना होगा।
रोडवेज के अलीगढ़ परिक्षेत्र के प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा का मीडिया से कहना है कि इस बारे में रोडवेज बसों के चालक और परिचालकों को अवगत करा दिया गया है।