अलीगढ़लीक्स ….ज्वैलर की पत्नी और बेटे की परिचित कारोबारी ने हत्या की थी, बेटे को बाथरूम में बंद कर दिया, ज्वैलरी नकली होने की आशंका पर पत्नी की हत्या कर दी, हत्या के बाद ज्वैलर के शोरूम पर गया। #aligarhnews#todayupdate#jewellerswifesonmurder
पुलिस ने एक को अरेस्ट कर लिया है, मुख्य आरोपी फरार है।
अलीगढ़ के सुरेंद्र नगर में 2 6मई को राधिका ज्वैलर्स के संचालक ललित वर्मा की पत्नी शिखा और बेटे आठ साल के गिरवांशु की हत्या कर दी थी, ललित ज्वैलरी शोरूम पर थे और शिखा और गिरवांशु घर में थे। उसी समय दो लोग आए, हत्या कर लूट करने के बाद फरार हो गए।
परिचित ज्वैलर ने लूट के लिए की हत्या
एसएसपी कलानिधि नेथानी का कहना है कि ललित वर्मा का परिचित ज्वैलर बुलंदशहर निवासी हरदुआगंज के थाना रोड स्थित अतुल ज्वैलर्स के मालिक अतुल वर्मा और उसके साथी फ्लैट नं0 201 ब्लॉक-ए बरन अपार्टमेंट गंगानगर थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर शुभम ने हत्या की है। शुभम को अरेस्ट कर लिया है। अतुल वर्मा पर 15 लाख का कर्जा था, वह ललित को जानता था और दोनों के बीच कारोबारी रिश्ते थे, अतुल को पता था कि ललित के घर कैश और ज्वैलरी रखी रहती है।
लूट के लिए पहुंचे थे घर
शिवम ने बताया कि 26 मई की सुबह 9.30 बुलन्दशहर में चाय वाले के फोन से अतुल को कॉल किया. उसने अलीगढ़ बस स्टैंड पर बुलाया. आने के बाद अतुल ने ललित को 2 बार फोन किया औऱ पूछा कि कहाँ हो तो ललित वर्मा ने बताया कि घर पर हूँ अभी 10-15 मिनट लगेंगे. उसके बाद अतुल ने ब्लू कलर की टोपी पहनकर, उसके बाद ऑटो से उसके घर के 2 गली पहले तक गये. फिर वहाँ से ललित वर्मा की गली में पैदल गये, अतुल ने ललित वर्मा के घर का गेट खटखटाया, अतुल के पूर्व परिचित होने के कारण मृतका शिखा ने गेट खोल दिया अतुल शिखा के पीछे किचिन में गया वहाँ बात करता रहा, फिर अतुल उसके पीछे रूम में गया, और पैसा मांगने लगा, वो चिल्लाने लगी. बच्चा रोते हुए आया तो बच्चे का मुंह बन्द कर दिया और ड्राइंग रूम में ले आया. अतुल ने एक हाथ से महिला की गर्दन दबाये था, माँग पूरी न होने पर दूसरे हाथ से उसने उसकी गर्दन पर किचिन का चाकू मार दिया और हाथ की नस काट दी.
नकली ज्वैलरी होने की आशंका पर की हत्या
शिखा ने बताया कि कैश दूसरे कमरे में रखा है, अतुल कमरे में गया तो ज्वैलरी नकली लगी, इस पर अतुल ने शिखा का लाल रंग के तार से गला दबाया औऱ पूछा कि और पैसा, ज्वैलरी कहाँ है. बेटो को बाथरूम में बन्द कर दिया. उसने बताया कि कैश और ज्वैलरी बैंक में हैं। इसके बाद अतुल ने ईंट से शिखा पर कई बार बार किए और बेटे की भी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद अतुल ललित की दुकान पर भी गया।