अलीगढ़लीक्स ….ज्वैलर की पत्नी और बेटे की हत्या करने वाले बेखौफ बदमाश सीसीटीवी में कैद, पैदल पैदल होटल तक गए दो बदमाश। पुलिस ने जारी की तस्वीर, सूचना देने वाले को 50 हजार रुपये का ईनाम।#aligarhnews#murder#jewellerswifeson

अलीगढ़ के क्वारसी थाना के सुरेंद्र नगर में गुरुवार को राधिका ज्वैलर्स के संचालक ललित वर्मा की पत्नी 37 साल की शिखा वर्मा और आठ साल के बेटे गिरवांशु की चाकुओं से गोद पर हत्या कर दी थी, ललित राधिका ज्वैलर्स पर थे और उनकी दोनों बेटियां स्कूल की छुटटी होने के कारण बुआ के घर मथुरा गई हुई थी। रात 7.30 बजे पड़ोसी की नजर पड़ी उसने ललित वर्मा को सूचना दी, वह घर पहुंचे तो दंग रह गए, पत्नी और बेटे के शव पड़े हुए थे।
सीसीटीवी में दिखाई दिए बदमाश
पुलिस ने आस पास के क्षेत्रों के सीसीटीवी खंगाले। इसमें दो बदमाश दिखाई दे गए, बदमाश पैदल ही पैदल महाजन होटल तक गए। ज्वैलर की पत्नी और बेटे की हत्या करने के बाद 50 मिनट तक दोनों बदमाश घर में रहे, इसके बाद घर से बाहर निकलते हुए बदमाश दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों के फोटो जारी किए हैं।
रिश्तेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ
पुलिस ने ललित वर्मा के दो करीबी रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस टीमें जांच में जुटी हैं।