आगरालीक्स…Agra में एयरटेल यूजर्स ध्यान दें…26 नवंबर से एयरटेल महंगे कर रही है सभी प्रीपेड प्लांस. 25% तक की बढ़ोतरी..जानें कौन से प्लान पर कितने करने पड़ेंगे खर्च. जियो और वोडाफोन भी हो सकते हैं महंगे…
भारती एयरटेल ने अपने प्रीपेड प्लांस पर 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया है. नई टैरिफ दरें 26 नवंबर से होने जा रही हैं. ऐसे में अभी जिन लोगों ने प्लांस रीचार्ज नहीं करवाया है वह 25 नवंबर तक रीचार्ज करवा लें. अन्यथा इसके लिए आपको 25 प्रतिशत तक का एक्सट्रा चार्ज देना होगा. इससे पहले भारती एयरटेल ने जुलाई में पोस्टपेड प्लान की कीमत में इजाफा किया था. जानिए कौन सा प्लान 26 नवबर से कितने का होगा…
79 रुपये का 28 दिन का प्लान 99 रुपये का होगा
149 रुपये वाला 28 दिन का प्लान 179 रुपये का होगा
219 रुपये वाला 28 दिन का प्लान 265 रुपये का होगा
249 रुपये वाला 28 दिन का प्लान 299 रुपये का होगा
298 रुपये वाला 28 दिन का प्लान 259 रुपये का होगा.
399 रुपये वाला 56 दिन का प्लान अब 479 रुपये का होगा
449 रुपये वाला 56 दिनों का प्लान अब 549 रुपये का होगा
379 रुपये वाला 84 दिन का प्लान अब 455 रूपये का होगा
598 रुपये वाला 84 दिन का प्लान अब 719 रुपये का होगा
698 रुपये वाला 84 दिन का प्लान 839 रुपये का होगा
1498 रुपये वाला 365 दिनों का प्लान अब 1799 रुपये का होगा
2498 रुपये वाला 365 दिनों का प्लान 2999 रुपये का होगा
इसके अलावा डाटा टॉपअप भी होगा महंगा
48 रुपये में 3जीबी डाला वाला प्लान अब 58 रुपये का होगा
98 रुपये में 12 जीबी वाला प्लान अब 118 रुपये का होगा
251 रुपये में 50 जीबी वाला प्लान अब 301 रुपये का होगा
जियो और वोडाफोन भी कर सकती हैं वृद्धि
एयरटेल द्वारा प्रीपेड प्लांस को महंगे करने के बाद अब जियो और वोडाफोन भी अपने प्रीपेड प्लांस को महंगे कर सकते हैं. जल्द ही इसकी घोषणा कंपनियों द्वारा की जा सकती हे.