आगरालीक्स …वीडियो देखें आगरा पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने पत्नी संग ताजमहल देखा, पत्नी के साथ एकटक ताजमहल की खूबसूरती को निहारते रहे।
भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो पत्नी जीनेट, अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर सहित टीम के साथ सोमवार सुबह आगरा पहुंचे। सुबह 10 बजे वे पत्नी संग ताजमहल देखने के लिए आए, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने पत्नी जीनेट के साथ ताजमहल देखा, पच्चीकारी के बारे में जानकारी ली। मुहब्बत की निशानी ताजमहल की खूबसूरती को निहारा।
पत्नी संग कराया फोटो
अमेरिकी विदेशी मंत्री मार्को रूबियो ने पत्नी जीनेट के साथ ताजमहल देखने के बाद डायना बेंच पर फोटो कराया, वे करीब एक घंटे ताजमहल में रहे, इसके बाद यहां से चले गए। उन्हें आगरा से जयपुर जाना है।