अलीगढ़लीक्स(चमन शर्मा)… प्राग मिल कम्पाउण्ड निवासी अरविन्द वार्ष्णेय की पुत्री अनन्या वार्ष्णेय को जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने तत्काल न्याय जैसे ही प्रदान किया वैसे ही अनन्या और उसके परिजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मामला निम्स काॅलेज आॅफ पैरामेडिकल टेक्नोलाॅजी, जयपुर की बीएससी कार्डिक परफयूशन टैक्नोलाॅजी के द्वितीय वर्ष की छात्रा अनन्या वार्ष्णेय का है, जिन्हें आॅन-लाइन परीक्षा विगर 22 जून 2021 से प्रारम्भ होने की सूचना दी गई। अनन्या को न तो रोल नम्बर दिया गया और न ही परीक्षा में बैठने हेतु प्रवेश पत्र ही दिया गया।
अनन्या के पिता अरविन्द वार्ष्णेय ने बताया कि संस्थान की ओर से वैश्विक महामारी के कारण हाॅस्टल व मैस फीस में 60 प्रतिशत की छूट देने का आश्वासन दिया गया। अनन्या ने विगत 22 मई को 40 हजार रूपए हास्टल व मैस फीस भेज दी और 6 हजार रूपए परीक्षा फीस का भी भुगतान कर दिया। इतने के बाद भी अनन्या को परीक्षा देने हेतु रोल नम्बर व प्रवेश पत्र नहीं दिया गया। नजदीक आती परीक्षा और रोल नम्बर व प्रवेश पत्र न मिलने से परेशान अनन्या वार्ष्णेय ने मामला कोल तहसील प्रांगण में स्थित जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में डाल दिया।
आयोग ने मामले की 21 जून को यानि परीक्षा से 1 दिन पहले तत्काल सुनवाई की, जिसमें सूचना के बाबजूद विपक्षीगण से कोई हाजिर नहीं हुआ परिवादिनी अनन्या वार्ष्णेय सुनवाई के समय मौजूद रहीं। आयोग अध्यक्ष हसनैन कुरेशी ने सदस्य आलोक उपाध्याय व पूर्णिमा सिंह राजपूत की मौजूदगी मेें माना कि पारिवादिरी अनन्या वार्ष्णेय के पक्ष में प्रथत दृष्टया मामला बनता है और यदि पारिवादिनी को अंतरिम राहत नहीं प्रदान की जाती है तो उसे अपूणनीय क्षति होगी। आयोग ने अंतरिम राहत प्रदान करते हुए परीक्षा के एक दिन पहले विपक्षीगण यानि प्रिन्सीपल निम्स काॅलेज आॅफ पैरामेडिकल टेक्नोलाॅजी, जयपुर को बीएससी कार्डिक परफयूशन टैक्नोलाॅजी के द्वितीय वर्ष की छात्रा अनन्या वार्ष्णेय को रोल नम्बर देने के साथ ही 22 जून से शुरू हो रही आॅन-लाइन परीक्षा दिलाने का आदेश पारित किया।
आयोग के आदेश का पालन करते हुए संस्थान ने अनन्या वार्ष्णेय को बीएससी कार्डिक परफयूशन टैक्नोलाॅजी के द्वितीय वर्ष का रोल नम्बर प्रदान किया और परीक्षा भी दिलाई। इस तरह से उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के सक्रिय, त्वरित न्याय के कारण अनन्या वार्ष्णेय नेे परीक्षा दी।