आगरालीक्स… रियो ओलंपिक में इंडिया को दो ही मेडल क्यों मिल सके, जबकि खिलाडियों में दम था, रियो ओलंपिक में लंबी कूद में 16 साल बाद इंडिया का प्रतिनिधित्व करने वाले आगरा के अंकित शर्मा का कहना है कि भारतीय 1. 25 अरब लोगों की उम्मीद का प्रेशर और वहां का मौसम, मेडल जीतने में बडी बाधा बना है।
रियो ओलंपिक में आगरा के बाह क्षेत्र के रहने वाले अंकित शर्मा ने इंडिया का लंबी कूद में प्रतिनिधित्व किया था, उनकी 12 अगस्त को प्रतियोगिता थी, लेकिन वे हार गए। यहां तक कि अपने 8 17 मीटर के रिकॉर्ड से भी बहुत पीछे रह गए। वे मंगलवार को आगरा पहुंचे, यहां उनका कैंट स्टेशन पर स्वागत किया गया। अंकित शर्मा ने प्रेसवार्ता में कहा कि उन्हें ओलंपिक में जाने से पहले कभी इतने बड़े खेल आयोजन में खेलने का कभी मौका नहीं मिला था। इससे ओलंपिक में पहुंचने पर उन पर इसका तो प्रेशर था ही। इधर देश से विदा होते समय भी देश के सवा अरब लोगों की उम्मीदों का प्रेशर उन पर बना दिया गया। इसके साथ ही उनके क्वालीफाई वाले दिन बारिश होने के कारण वहां का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस हो गया था। इस तापमान में भी उन्हें दिक्कत हुई। इन्हीं वजहों से वे क्वालीफाई नहीं कर सके। अंकित ने कहा कि अपनी कमियों को दूर करते हुए वे आगे के लिए दोबारा से तैयारी करेंगे।
आगरा के गांव के रहने वाले हैं अंकित
आगरा के बाह के बड़ा गांव निवासी हरनाथ शर्मा, मिथलेश शर्मा के पुत्र अंकित शर्मा लंबी कूद में कई रिकॉर्ड बना चुके हैं। ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में 5 से 21 अगस्त तक रियो समर ओलंपिक होने जा रहे हैं। इसके लिए क्ववालीफाइंग राउंड चल रहे हैं। पुरुष वर्ग में लंबी कूद के लिए कजाकिस्तान में रविवार को क्वालीफाइंड राउंड हुआ। इसमें आगरा के बाह निवासी अंकित शर्मा ने रिकॉर्ड 8. 17 मीटर की छलांग लगाई है। इसके साथ ही उन्होंने रियो ओलंपिक 2016 के लिए क्वालीफाई कर लिया है और वे ओलंपिक में हिस्सा लेंगे। अंकित क इस उपलब्धि से गांव में जश्न मनाया जा रहा है। यह आगरा के एक छोटे से गांव के लिए बडी उपलब्धि है और उन्हें अंकित से उम्मीद है कि वह ओलंपिक में पदक जीत कर भारत का नाम रोशन करेगा।
जीत चुके हैं कांस और रजत पदक
चीन के बोहान शहर में आयोजित एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 7.76 मीटर की छलांग लगा कर चौथे स्थान पर रहे थे। वहीं एशियन ग्रांड प्रिक्स 2015 के ट्रायल में 7.99 मीटर की छलांग लगाई थी। अंकित शर्मा ने पैथमथानी में 7.80 मीटर लंबी छलांग लगा कर रजत पदक जीता है। जबकि 7.87 मीटर की छलांग के साथ चीनी खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक और 7.73 मीटर लंबी छलांग लगा ईरानी खिलाड़ी ने कांस्य पदक जीता है। अंकित शर्मा ने इससे पहले 22 जून को बैंकाक में 7.78 मीटर की छलांग लगा कर सिल्वर मेडल जीता था।
Leave a comment